Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

बिग बॉस 19 : वीकेंड के वार में सलमान नहीं, रोहित शेट्टी लगाएंगे कंटेस्टेंट की क्लास

Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Rohit Shetty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 18:07 IST

बिग बॉस (सीजन-19) के वीकेंड वार में धमाका न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। यही वजह है कि दर्शकों को हमेशा वीकेंड वार का इंतजार रहता है। पहले सलमान खान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते थे, लेकिन इस बार रोहित शेट्टी वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स से उलझे सवाल पूछ रहे हैं और उनके सवालों का जवाब कोई नहीं दे पा रहा है।

जियो हॉटस्टार ने वीकेंड के वार के लेटेस्ट प्रोमो जारी किए हैं, जिसमें रोहित शेट्टी ने फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल की क्लास लगाई है। पहले रोहित फरहाना से कहते हैं कि वे इस घर की कैट्लस हैं, जो सबका बीपी बढ़ाती रहती हैं। इस पर फरहाना रोहित से कहती हैं कि वे उनके साथ काम कर चुकी हैं, तो रोहित बताते हैं कि उस वक्त बिल्कुल चुपचाप रहती थीं, लेकिन यहां एकदम शैतान जैसी बन गई हैं। 

जिसके बाद रोहित तान्या मित्तल को अपना परिचय देते हैं और बताते हैं कि उनका भी शो टीवी पर आता है। वे कहते हैं कि टास्क में अगर 30 परसेंट राशन होता और एक तरफ कैप्टेंसी होती, तो क्या चुनती। इसपर तान्या कहती हैं कि वे कैप्टेंसी नहीं लेती। रोहित तान्या का जवाब सुनकर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि तुम झूठ बोल रही हो, तान्या।

कैप्टेंसी के टास्क पर ही रोहित अमाल मलिक से भी सवाल करते हैं। वे कहते हैं कि शहबाज और गौरव कैसे गलत हो सकते हैं, तुम भी टास्क के दौरान कैप्टेंसी ही चुनते। उन्होंने कहा कि शो को बायस्ड कहने से पहले अपनी सोच को देखो और बार-बार घर जाने की धमकी देते हो, चलो मैं ही दरवाजे खोल देता हूं। इसके अलावा, मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें नए कैप्टन बने शहबाज फरहाना से काम करवाने के लिए उनकी मम्मी बनने का नाटक करते हैं और उन्हें किचन संभालने के लिए कहते हैं। 

शहबाज की कॉमेडी देख सबका हंस-हंस कर बुरा हाल हो जाता है। माना जा रहा है कि इस हफ्ते शो में कोई भी बाहर नहीं होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार मेकर्स ने शो से किसी को भी बाहर भेजने का फैसला लिया है। पहले कहा जा रहा था कि कम वोटों की वजह से शहबाज शो से बाहर हो सकते हैं, लेकिन वे टास्क जीतकर नए कैप्टन बन चुके हैं।

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Rohit Shetty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD