Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस द्वारा अंतर-राज्यीय जाली करेंसी मॉड्यूल का भंडाफोड़

9.99 करोड़ रुपये की नकली और पुरानी करेंसी के साथ दो गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mohali Police
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एसएएस नगर , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 12:46 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे शुरू किये गये अभियान के तहत, एसएएस नगर जिला पुलिस ने डेराबस्सी से दो व्यक्तियों को 9.99 करोड़ रुपये की नकली और पुरानी करेंसी सहित गिरफ्तार करते हुए एक अंतर-राज्यीय नकली करेंसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की पहचान सचिन वासी, भारत नगर, कुरुक्षेत्र, हरियाणा, और गुरदीप वासी, गुरदेव नगर, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के रूप में हुई है। इस बरामदगी में 11,05,000 रुपये की असली पुरानी करेंसी और 9.88 करोड़ रुपये की नकली करेंसी शामिल है। करेंसी बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी सफेद स्कॉर्पियो-एन (एचआर-41-एम-6974), जिसमें वे स्वार थे, को भी जब्त किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी धोखाधड़ी करने के लिए एक चालाक तरीका अपनाते थे, जिसमें नकली नोटों के बंडलों के ऊपर असली नोट रखकर अंदर नकली नोट छिपा देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई धोखाधड़ी और जाली करेंसी के मामलों में शामिल रहे हैं।

डीजीपी ने कहा कि इस मॉड्यूल से जुड़े पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच और आगे की पूछताछ जारी है। इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी एसएएस नगर हरमनदीप हंस ने बताया कि पुलिस को अंतर-राज्यीय जाली करेंसी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्तियों की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली थी। 

इस संबंध में कार्रवाई करते हुए एसपी ग्रामीण मनप्रीत सिंह और डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की निगरानी में विशेष टीमें बनाई गईं। तुरंत कार्यवाही करते हुए एसएचओ डेराबस्सी सुमित मौड़ तथा एंटी-नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज मलकीत सिंह की अगुवाई में टीमों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, घग्गर पुल, पुराना अंबाला-कालका हाईवे के पास विशेष नाकाबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जाली और पुरानी करेंसी बरामद की।

एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किये गये आरोपी पंजाब और पड़ोसी राज्यों में कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। वे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और पहले भी धोखाधड़ी और जाली करेंसी समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मामले की आगामी जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ तथा बरामदगियाँ होने की संभावना है।

इस संबंध में, एफआईआर नंबर 327 दिनांक 13-11-2025 थाना डेराबस्सी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 318(4), 178, 179, 180 और 182 के तहत दर्ज की गई है।

बरामद की गई करेंसी संबंधी विवरणः*

 *बरामद की गई असली करेंसी*

1000 रुपये के पुराने नोट (7,42,000 रूपये)

2000 रुपये के पुराने नोट (3,50,000 रूपये)

500 रुपये के नए नोट (13,000 रूपये)

कुल: 11,05,000 रूपये

 *बरामद की गई नकली करेंसी*

1000 के पुराने नोटों के 80 बंडल (लगभग 80 लाख रूपये)

500 के नए नोटों के 60 बंडल (लगभग 30 लाख रूपये)

2000 के नोटों के 439 बंडल (लगभग 8 करोड़ 78 लाख रूपये)

कुल: 9.88 करोड़ रूपये

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD