Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में आईटीएस हीरक जयंती समारोह में कहा , “प्रौद्योगिकी को मानवता की सेवा करनी चाहिए और कोई भी भारतीय पीछे नहीं छूटना चाहिए”

“छह दशकों से आईटीएस भारत की कनेक्टिविटी को गढ़ने वाली एक शांत शक्ति रही है”: श्री सीपी राधाकृष्णन

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr Chandra Shekhar Pemmasani, Dr Pemmasani Chandra Sekhar, Chandra S Pemmasani, Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, Indian Telecommunications Service, ITS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Nov 2025

Last updated on: Nov 15, 2025, 12:15 IST

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन में भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के हीरक जयंती समारोह में भाग लिया। यह सेवा दूरसंचार क्षेत्र में सरकार की महत्वपूर्ण तकनीकी-प्रबंधकीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 1965 में गठित की गई थी, जिसके छह दशक पूरे हो गए हैं।

उपराष्ट्रपति ने पिछले 60 वर्षों में आईटीएस द्वारा देश की परिवर्तनकारी यात्रा पर प्रकाश डाला, जिसमें भारत के दूरसंचार परिदृश्य को आकार दिया गया – यह सफर टेलीग्राफी और लैंडलाइन टेलीफोन कनेक्शन के शुरुआती दिनों से लेकर आज राष्ट्र को शक्ति प्रदान करने वाले विस्तृत और नवोन्मेषी डिजिटल बुनियादी ढांचे तक का है।

श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आईटीएस की भूमिका को एक शांत लेकिन महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में रेखांकित किया, जिसने पूरे देश में लाखों लोगों के लिए प्रगति को प्रोत्साहित किया, कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया और अवसरों को सामने लाया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का दूरसंचार क्षेत्र मज़बूत बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल समावेशन और प्रौद्योगिकी संबंधी नवाचार के साथ आगे बढ़ा है। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीएसएनएल के एकाधिकार के दिनों से लेकर एक प्रतिस्पर्धी और गतिशील बाज़ार तक विकसित होता दूरसंचार इको-सिस्टम उत्कृष्टता और लोक कल्याण के प्रति आईटीएस की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने ऐतिहासिक पड़ावों का स्मरण करते हुए बताया कि जब एक टेलीफ़ोन कनेक्शन हासिल करना भी एक चुनौती था, उस दौर से मोबाइल प्रौद्योगिकी ने संचार व्यवस्था में  क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है। 

उन्होंने कहा कि आईटीएस अधिकारी देश के दूरसंचार विकास के पिछे विश्वसनीय शिल्पकार रहे हैं। भविष्य की ओर देखते हुए उपराष्ट्रपति ने आईटीएस से 5जी और 6जी जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ भारत को कनेक्टिविटी के भविष्य की ओर ले जाने का आग्रह किया। श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी को समावेशिता में निहित रहना चाहिए, यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी नागरिक पीछे न छूटे और भारत दूरसंचार मानकों और नवाचार में वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी देश के रूप में स्थापित हो।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr Chandra Shekhar Pemmasani , Dr Pemmasani Chandra Sekhar , Chandra S Pemmasani , Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , Indian Telecommunications Service , ITS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD