Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विकास की नई उड़ान, बैंक स्क्वेयर के द्वितीय चरण के निर्माण को मिली 64.47 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति - अनिल विज

द्वितीय चरण में बैंक स्क्वेयर में बनेगा ऑडिटोरियम, रूफ टॉप पर फूड कोर्ट होंगे

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 16:32 IST

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर भवन में द्वितीय चरण के निर्माण हेतु 64.47 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है और जल्द टेंडर कर द्वितीय चरण के निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। इससे पहले चल रहा पहले चरण निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी के बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए प्रारंभ की गई बैंक स्क्वेयर परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां लगभग 32 बैंकों को एक ही छत के नीचे शिफ्ट करने की योजना है।

मंत्री अनिल विज ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत बैंक स्क्वेयर में पिछली तरफ बनने वाली बिल्डिंग चार मंजिला होगी जिसमें कई शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कार्यक्रम व कांफ्रेंस आदि आयोजित करने के लिए 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। 

इसके अतिरिक्त रूफ टॉप पर फूट कोर्ट बनाएं जाएंगे जहां लोग खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है जिसके बाद जल्द टेंडर कराकर काम को प्रारंभ किया जाएगा। गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में बैंक स्क्वेयर कम शापिंग मॉल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 

पहले चरण के कार्य के तहत लगभग 111 करोड़ रुपए की लागत से आगे बन रहे तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पूरे बैंक स्क्वेयर में कुल 100 शोरूम का निर्माण होगा।

प्रथम चरण में बने बैंक स्क्वेयर में यह कार्य हुए

बैंक स्क्वेयर में प्रथम चरण के तहत बन रही तीन मंजिला बिल्डिंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर 325 से अधिक वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग सुविधा होगी। बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर एचवीएसी प्लांट रूम, पम्प हाउस, लिफ्ट, इलेक्ट्रिकल पैनल रूम, लिफ्ट, सीढ़िया व अन्य सुविधाएं होगी। 

तीन मंजिला भवन के प्रथम तल पर 21 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट व सीढ़ियां होगी। दूसरी मंजिल पर 18 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा होगी।

तीसरी मंजिल पर 13 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा होगी। इसके अलावा, कॉमन एरिया में एयर कंडीशन, बिल्डिंग के आगे ग्रीनरी, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, दो ट्यूबवेल व अन्य सुविधाएं होगी।

द्वितीय चरण में बन बैंक स्क्वेयर में यह कार्य होंगे

द्वितीय चरण में बनने वाले बैंक स्क्वेयर भवन के प्रथम तल पर 12 शोरूम होंगे इसी तरह द्वितीय तल पर 17 शोरूम तथा तीसरे तल पर कुल 20 शोरूम होंगे। तीसरे फ्लोर पर 450 लोगों की क्षमता वाला एक आडिटोरियम बनेगा तथा रूफ टॉप पर फूड कोर्ट बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां लिफ्ट, सीढ़िया, एक्सकेलेटर, एचवीएसी, फायर फाइटिंग सिस्टम, महिला व पुरूष शौचालय व अन्य सुविधाएं होगी।

 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD