Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होगा सौर ऊर्जा संयंत्र : मुकेश रेपसवाल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 13 Nov 2025

Last updated on: Nov 14, 2025, 13:10 IST

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र, सौर गली रोशनियाँ (स्ट्रीट लाइटें) तथा छतों पर 200 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होने वाले 200 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए आवश्यक विभागीय औपचारिकताएँ पूर्ण की जा रही हैं। उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी चंबा और परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा को निर्देश दिए कि वे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर 6 बीघा भूमि का प्रावधान सुनिश्चित करें तथा परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करें। 

साथ ही, एफआरए केस शीघ्र तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हरिपुर के पाँच वार्डों में प्रत्येक वार्ड में 10 सौर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, पंचायत घर एवं चार शिक्षण संस्थान भी इस योजना से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

उपायुक्त ने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने के पश्चात ग्राम पंचायत हरिपुर को प्रति वर्ष लगभग 10 से 11 लाख रुपये की आय प्राप्त होगी, जिससे पंचायत आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, खंड विकास अधिकारी महेश चंद ठाकुर, परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा शशिकांत, सहायक अभियंता तेजू राम ठाकुर, अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD