Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रावमा विद्यालय बलेरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 13:11 IST

डलहौजी उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में विधार्थियों के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावकों तथा स्थानीय क्षेत्र वासियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर स्थानीय विधालय के विधार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षा, खेल तथा अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रावमावि बलेरा के विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। समारोह में संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से भटियात विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं को निरंतर स्तरोन्नत किया जा रहा है ताकि विकास के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी इस क्षेत्र को विशेष पहचान प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले अढ़ाई वर्षों के दौरान शिक्षा विभाग में सुधार के द्रष्टिगत कई सार्थक कदम उठाए गए हैं जिनके आने वाले समय में सार्थक नतीजे देखने को मिलेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में भटियात विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं इस विधानसभा क्षेत्र में गत अढ़ाई बर्षों के दौरान 32 ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा किया जा चुका है जबकि 18 ग्रामीण संपर्क सड़कों का भूमि पूजन के पश्चात निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में लगभग 125 नई ग्रामीण सड़कों  की आवश्यकता है जिन्हें सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात अगले 1 वर्ष के भीतर पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में गत अढ़ाई वर्षों के दौरान लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के माध्यम से 260 करोड रुपए विभिन्न विकास परियोजनाएं आरंभ की गई हैं इसके अलावा लगभग 100 करोड रुपए की नई सड़क परियोजनाएं हाल ही में इस क्षेत्र के लिए स्वीकृत हुई हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के अंत तक इस क्षेत्र में सड़क व पेयजल योजनाओं पर लगभग 500 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च की जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि  स्थाई सफलता व्यक्ति को केवल निरंतर परिश्रम के साथ किए गए प्रयासों से ही हासिल हो सकती है इसलिए विधार्थियों को अपने जीवन में परिश्रम के साथ निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए तभी जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में नशे का बढ़ता प्रचलन प्रदेश व समाज के लिए एक बड़ी चुनौती है जिससे निपटने के लिए राज्य सरकार निरंतर कड़े कदम उठा रही है उन्होंने अभिभावकों व स्थानीय लोगों से अपील की कि वे नशामुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में सरकार व प्रशासन को हर संभव सहयोग दें। 

उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प ले तथा इसके बारे में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन के लिए स्कूल प्रशासन, विधार्थियों तथा अभिभावकों को बधाई दी तथा स्कूल की निरंतर उन्नति व वेहतरी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने शिक्षा तथा खेल गतिविधियों के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अलावा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले रावमा विद्यालय बलेरा के विधार्थियों को 21 हजार रुपए तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बलेरा के विद्यार्थियों को 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनी तथा उनके बारे में संबंधित विभागीय अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

उन्होंने विद्यालय प्रशासन तथा स्थानीय निवासियों की समस्त मांगों को संबंधित विभागों के माध्यम से चरणवध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व विद्यालय परिसर में पहुंचने पर विद्यालय प्रशासन, विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित  कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। 

समारोह में स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीत आजाद ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी मेहमानों का विधिवत स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। 

उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वप्रथम 39 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने  12 लाख रुपए के रावमावि बलेरा के अपवर्धन कार्यों के अतिरिक्त 8 लाख रुपए से नवनिर्मित अटल टिकरिंग लैव, जिला प्रशासन चंबा द्वारा 10 लाख रुपए से स्थापित अपना पुस्तकालय, 4  लाख रुपए से नवनिर्मित सामुदायिक भवन तथा 5 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित कामन सर्विस सेंटर का विधिवत लोकार्पण किया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य वनीता चोबियाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर, निदेशक वूल फैडरेशन अजय कुमार, कांग्रेस एसटी सैल के अध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क, प्रधान ग्राम पंचायत जिंयुता सपना, प्रधान ग्राम पंचायत बलेरा चमन लाल व उप प्रधान मनजीत, बीडीसी सदस्य अनीता, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, डीएफओ रजनीश महाजन, उप पुलिस अधीक्षक मयंक, तहसीलदार रमेश चौहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र चौधरी, जल शक्ति विभाग राकेश ठाकुर, एचपीएसईबीएल पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा,रावमा विद्यालय बलेरा के प्रधानाचार्य जगजीत आजाद तथा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरा लाल  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD