Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

बटाला से जग्गू भगवाणपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

दो आधुनिक पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 13, 2025, 13:05 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) पंजाब ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जग्गू भगवाणपुरिया गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से दो आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरलव सिंह उर्फ लव रंधावा निवासी उजागर नगर, बटाला के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक जिगाना पिस्तौल मैगज़ीन और तीन जिंदा कारतूस सहित और एक .30 बोर पिस्तौल , दो मैगज़ीन और 13 जिंदा कारतूस सहित, शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देशों पर काम कर रहा था। 

उन्होंने कहा कि मामले के अन्य तार जोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है। ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए, ए.जी.टी.एफ. के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी ए.जी.टी.एफ. राजन परमींदर के नेतृत्व में ए.जी.टी.एफ. की पुलिस टीमों ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान बटाला के 60-फुट कादियां रोड के टी-पॉइंट से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बटाला सुहैल कासिम मीर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरलव उर्फ लव रंधावा का आपराधिक रिकॉर्ड है और वह असला एक्ट, चोरी-ठगी और मानव जीवन को खतरे में डालने के मामलों में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

इस मामले में बटाला सिविल लाइंस थाने में एफआईआर नंबर 342 दिनांक 11.11.2025 को असला एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD