Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की अमेरिका यात्रा, युद्ध विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से होगी वार्ता

Military, Indian Navy, Chief of the Naval Staff, Admiral Dinesh K Tripathi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 18:06 IST

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी अमेरिका की एक महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए हैं। उनकी यह यात्रा बुधवार 12 नवंबर से शुरू हुई है। नौसेना के मुताबिक एडमिरल त्रिपाठी की इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के बीच पहले से प्रगाढ़ और सुदृढ़ समुद्री साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाना है। 

गौरतलब है कि भारतीय नौसेना और संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के बीच ये मजबूत संबंध, भारत–अमेरिका रक्षा सहयोग का एक प्रमुख स्तंभ है। नौसेना के अनुसार भारतीय नौसेना प्रमुख 17 नवम्बर तक संयुक्त राज्य अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख, अमेरिकी युद्ध विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात व वार्ता करेंगे। 

वे यहां इन मुलाकातों के अलावा अलावा एडमिरल सैमुअल जे. पापारो, कमांडर, यूनाइटेड स्टेट्स इंडो-पैसिफिक कमांड तथा एडमिरल स्टीफन टी. कोहलर, कमांडर, यूनाइटेड स्टेट्स पैसिफिक फ्लीट से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में अन्य वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी विचार-विमर्श होगा। 

इन संवादों के माध्यम से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच चल रहे समुद्री सहयोग की समीक्षा की जाएगी। संचालन-स्तरीय समन्वय को सुदृढ़ करने तथा सूचना साझाकरण पर भी विचार विमर्श होगा। वहीं समुद्री क्षेत्रीय जागरूकता को और सशक्त बनाने के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। 

अमेरिका दौरे के कार्यक्रम में अमेरिकी नौसेना के महत्वपूर्ण नौसैनिक संस्थानों और परिचालन कमांड मुख्यालयों के साथ बैठकें भी शामिल होंगी। इन बैठकों में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा समुद्री प्राथमिकताओं, बहुपक्षीय ढांचे जैसे की मिलन और कंबाइंड मेरीटाइम फोर्सेस के तहत सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा होगी। 

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से स्थापित समुद्री साझेदारी आपसी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित है। यह दौरा भारतीय नौसेना की उस प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है जिसके तहत वह संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के साथ सहयोग को और प्रगाढ़ करने और मुक्त, खुला, समावेशी तथा नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के साझा विजन को साकार करने की दिशा में कार्यरत है। 

गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही भारत और अमेरिका के वरिष्ठ सैन्य कमांडर्स ने फ्रेमवर्क फॉर इंडिया-यूएस मेजर डिफेंस पार्टनरशिप पर चर्चा की है। यह चर्चा अमेरिका में इंडो-यूएस मिलिट्री कोऑपरेशन ग्रुप की बैठक में हुई। इस फ्रेमवर्क पर बीते दिनों दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने हस्ताक्षर किए थे। 

यह समझौता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम है। भारत और अमेरिका ने रक्षा साझेदारी पर यह ऐतिहासिक समझौता किया है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ से मुलाकात के दौरान 10 वर्षीय ‘फ्रेमवर्क फॉर द यूएस-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप’ पर हस्ताक्षर किए थे। रक्षा मंत्री ने कुआलालंपुर में अपने अमेरिकी समकक्ष पीटर हेगसेथ के साथ यह महत्वपूर्ण बैठक व समझौता किया था।

 

Tags: Military , Indian Navy , Chief of the Naval Staff , Admiral Dinesh K Tripathi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD