Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, फैंस ने लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dharmendra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 17:50 IST

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र कई दिनों से बीमार थे और ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार को उन्हें डॉक्टर्स ने अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया, जिसके बाद उनके घर के बाहर प्रशंसकों का तांता लगा हुआ है और कई लोग उनके स्वास्थ्य की लंबी कामना कर रहे हैं। 

अभिनेता की लोकप्रियता आज भी वैसे ही कायम है। बुधवार को उनके घर के बाहर प्रशंसकों ने इस बात को प्रमाणित भी कर दिया, जब उनके डिस्चार्ज होने के बाद फैंस की बड़ी भीड़ देखी गई। सत्यवान नाम के एक प्रशंसक ने आईएएनएस से बातचीत की और बताया, "मेरा नाम सत्यवान है और मैं महाराष्ट्र का रहने वाला एक रिक्शा चालक हूं। 

मुझे जैसे ही इस बात की जानकारी प्राप्त हुई कि धर्मेंद्र ठीक होकर अपने घर पर आ गए हैं, तो मुझसे रहा नहीं गया और मैं तुरंत यहां पर अपना रिक्शा लेकर पहुंच गया।" सत्यवान ने बताया कि वे और उनके दोस्त बचपन से धर्मेंद्र की फिल्में देखते आए हैं, जिससे वे उनसे एक गहरा लगाव महसूस करते हैं। 

उन्होंने कहा, "उनकी पर्सनैलिटी इतनी लाजवाब है कि अचानक उनकी तबीयत के बारे में ऐसी खबर सुनना बेहद दर्दनाक है। वे इस उम्र में भी अभी तक स्विमिंग करते थे और अभी तक अच्छे थे। हम चाहते हैं कि उनकी उम्र बहुत लंबी हो। मैं उनके लिए भगवान से प्रार्थना कर रहा हूं कि वे जल्द ही ठीक हो जाएं। 

मैंने उनके लिए बोर्ड भी बनाया है और उसमें लिखा है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएं।" उन्होंने आगे कहा, "उनकी फिल्में आती रहें और वे देश-विदेश में उससे लोगों का दिल जीतते रहें। मैं आज तक धर्म जी से मिला नहीं हूं और उनके ठीक होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी। 

मैं आज आईएएनएस के माध्यम से उनसे कहना चाहूंगा कि वे बहुत अच्छा काम करते हैं और वे जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएं।" एक और फैन ने कहा, "समाचार के माध्यम से उनके ठीक होने की जानकारी मिली थी, तो हमने सोचा यहां आकर देखें तो कुछ तो पता चलेगा।

वैसे भी एक्टर लोग कहां दिखाई देते हैं? लेकिन धर्मेंद्र जी कई बार देखने को मिले हैं। अगर उनसे एक बार मिलने का मौका मिले तो जरूर मिलना चाहेंगे। मैंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं। उनकी तबीयत की खबर सुनकर दिल को बहुत बुरा लगा और वे तो दिलीप कुमार के अच्छे दोस्त थे। मैंने दिलीप कुमार की भी कई सारी फिल्में देखी हैं।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dharmendra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD