Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'बिहार को परिणाम, सम्मान और उन्नति चाहिए', वोटिंग के बीच मतदाताओं के नाम तेजस्वी यादव का संदेश

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 11 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 18:12 IST

महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मतदाताओं के लिए संदेश लिखा है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन का शंखनाद हो चुका है और बिहार सिर्फ परिणाम चाहता है। राजद नेता ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सबसे पहले, हृदय से आपको धन्यवाद देता हूं कि आपने प्रथम चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया और पूरे देश को ये संदेश दिया कि अब भाषण और जुमले नहीं चलेंगे, अब परिवर्तन का शंखनाद हो चुका है और बिहार सिर्फ परिणाम चाहता है।"

तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में कहा, "विपक्षियों की हर चाल आप लोगों ने नाकाम की। हमेशा की तरह उन्होंने बिन बात के मुद्दों में आपको उलझाने का प्रयास किया, लेकिन आपने संयमित, संगठित और सारगर्भित ढंग से जिस तरह पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई वाली तेजस्वी सरकार को चुना, उसके लिए मैं आजीवन आपका कृतज्ञ रहूंगा।" 

मतदाताओं के नाम संदेश में उन्होंने कहा, "आपका और मेरा सपना एक है। आपका और मेरा दर्द एक है, आपका और मेरा लक्ष्य एक है, इसे कोई बिहार के बाहर वाला नहीं समझ सकता। पहले से ही बहुत देर हो चुकी है। बीस साल में हम विकास नहीं कर पाए। बीस साल में सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई। 

बिहारवासियों को अपराध मुक्त वातावरण नहीं दे पाई। अच्छी शिक्षा, अच्छे अस्पताल, अच्छा इलाज नहीं दे पाई। किसान को बाढ़ से मुक्ति नहीं मिली। व्यापारी को घाटे से मुक्ति नहीं मिली और हर घर को महंगाई से मुक्ति नहीं मिली।" उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को जो मिला वो बस आश्वासन, जुमले, झूठ, वादे और हवाबाजी। 

ये सब अब एक सेकंड भी बिहार सहना नहीं चाहता। तेजस्वी यादव ने लिखा, "पिछले कई सालों में हमने बिहार की विकास नीति बनाने में बहुत मेहनत की है। हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म, हर समुदाय के लिए हमने नीतियां गठित की हैं। 17 महीने के अल्प समय में इन्हें लागू करके ये भी सिद्ध किया कि हमारी हर नीति लोकनीति है, लोकहित की नीति है।"

अपने संदेश के आखिर में तेजस्वी यादव ने लिखा, "असली आजादी बेरोजगारी, घूसखोरी, रिश्वतखोरी, महंगाई, अत्याचार, भ्रष्टाचार, झूठ, जुमला, अन्याय, शोषण और असमानता से मुक्ति में है। हमारी हर बिहारी को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की सोच है। गांव का उत्थान होगा तभी राष्ट्र का उत्थान होगा और हम उसी भावना से बिहार के गांवों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD