Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिला में 12 से 27 नवंबर तक चलेगा सघन डायरिया-निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा – मुकेश रेपसवाल

5 वर्ष तक के 53295 बच्चों को ओआरएस व जिंक की दवा होगी वितरित

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 11, 2025, 13:17 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में सघन डायरिया-निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जिले में द्वितीय चरण के अंतर्गत 12 से 27 नवम्बर तक सघन डायरिया-निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। 

इस  दौरान 5 वर्ष तक की आयु के 53295 बच्चों को ओआरएस  तथा जिंक की दवा वितरित की जाएगी। उपायुक्त ने पखवाड़े के सफल क्रियान्वयन  को लेकर  स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा  करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग, कल्याण विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि सभी कार्यान्वयन और निगरानी गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से संपन्न हो सकें।

मुकेश रेपसवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पखवाड़े के दौरान प्रवासी बस्तियों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को सभी पेयजल स्रोतों की शीत ऋतु (प्री-विंटर) से पूर्व सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

साथ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी विद्यालयों के जल भंडारण टैंकों की मानसून उपरांत (पोस्ट-मानसून) सफाई तथा संबंधित व्यवस्थाएँ समयबद्ध  रूप से पूर्ण करने को  निर्देशित किया। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डायरिया तथा इससे संबंधित बीमारियों के कारण गत एक वर्ष के दौरान जिले में हुई बच्चों की मृत्यु से संबंधित विस्तृत जानकारी  उपलब्ध करवाई जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.  विपिन ठाकुर ने बैठक में अवगत किया कि सघन डायरिया-निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा  के अंतर्गत जिला के सभी स्वास्थ्य  खंडों में आवश्यक दवाइयां तथा जागरूकता सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित  बनाई जा चुकी है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि  आशा कार्यकर्ता पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों वाले सभी परिवारों को ओआरएस पैकेट वितरित करेंगी। 

वे घर-घर जाकर माताओं को डायरिया की रोकथाम, स्वच्छता तथा ओआरएस-जिंक घोल के उपयोग के बारे में जागरूक करेंगी। बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. हर्षपुरी ने किया। उन्होंने पखवाड़े के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की  विस्तृत जानकारी भी साझा की।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन,सहायक अभियंता जल शक्ति गौरव कुमार, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.हर्ष महाजन  सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD