Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुस्तक 'साडा पंजाब' का पंजाबी संस्करण रिलीज़

पुस्तक पंजाब की मिट्टी, मातृभाषा और पंजाबियत की आत्मा को समर्पित है - मुनीश जिंदल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी/संगरूर , 10 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 22:42 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने बीते दिन प्रसिद्ध लेखक श्री मुनीश जिंदल द्वारा लिखित लोकप्रिय पुस्तक साडा पंजाब का पंजाबी संस्करण मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय धूरी में रिलीज़ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में जन्मे लेखक मुनीश जिंदल को बधाई दी और पंजाब के इतिहास तथा संस्कृति सहित पूर्ण ज्ञान प्रदान करने वाली इस व्यापक पुस्तक के पंजाबी संस्करण को प्रस्तुत करने के लिए उनकी सराहना की।

उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक में पंजाब का भूगोल, प्राचीन, मध्यकालीन, वर्तमान इतिहास और संस्कृति को शामिल किया गया है, साथ ही पंजाब में चलीं सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलनों तथा पंजाब के निर्माण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है। इस पुस्तक में सिख इतिहास को अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में पंजाब के सभी ज़िलों के इतिहास से अब तक की जानकारी विस्तार से दी गई है। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु द्वारा भारत की आज़ादी के लिए दी गई शहादतों का विस्तृत अध्याय पंजाब की नौजवान पीढ़ी को प्रेरित करता है।

इस किताब के बारे में विस्तार से बताते हुए लेखक श्री मुनीश जिंदल ने कहा कि इस किताब का उद्देश्य समाज में पंजाब और पंजाबियत के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि पिछले 13 वर्षों से प्रकाशित हो रहे इस किताब के अंग्रेज़ी संस्करण को लाखों पाठकों से प्रशंसा और प्यार मिला है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि लंबे समय से प्रतीक्षित इसके पंजाबी रूप के प्रकाशित होने से यह किताब हर पंजाबी को पंजाब से जोड़ेगी। 

यह किताब प्रतियोगी परीक्षाओं, खासकर सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी बहुत सहायक सिद्ध होगी।लेखक मुनीश जिंदल ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब की मिट्टी, मातृभाषा और पंजाबियत की आत्मा को समर्पित इस किताब का पंजाब के मुख्यमंत्री के हाथों जारी होना हमारे पंजाब के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर मौजूद पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य जसवीर सिंह सेखों, पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन श्री दलवीर सिंह ढिल्लों ने भी लेखक मुनीश जिंदल को इस कार्य के लिए बधाई दी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Munish Jindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD