Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिंद दी चादर मैराथन को हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

श्री गुरु तेग बहादुर से प्रेरणा ले देश व समाज के लिए काम करें- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 09 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 17:35 IST

केंद्रीय आवासन, ऊर्जा एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत से प्रेरणा मिलती है कि हमें समाज, धर्म और देश के लिए काम करना चाहिए।  केंद्रीय मंत्री रविवार को करनाल में एनडीआरआई चौक पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित हिंद की चादर मैराथन को हरी झंडी दिखाने से पहले लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर के 350 साला शहीदी दिवस पर करनाल के साथ-साथ देश भर में यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हजारों नौजवान 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को नमन करने के लिए एकत्र हुए हैं। यहां आयोजित यात्रा इतिहास रच रही है।  

यह यात्रा केवल दौड़ नहीं बल्कि देश को आजादी कराने वालों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए एक उत्साह, जज्बा व भावना है। उन्होंने कहा कि आज सैकड़ो युवाओं ने  21 किमी लंबी व 10 किमी लंबी दौड़ में हिस्सा लिया है और अब लगभग 61 हजार युवक-युवतियां 5 किमी लंबी दौड़ में भाग ले रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरूद्वारा शीश गंज के स्थान पर श्री गुरू तेग बहादुर का धड़ सिर से अलग कर दिया गया था। उन्होंने गुरू साहब के शीश को दिल्ली से आनंदपुर साहिब ले जाने की घटना के दौरान हरियाणा की धरती से जुड़े एक बलिदान का भी उल्लेख किया। 

उन्होंने बताया कि सोनीपत जिला के बडख़ालसा गांव के एक नौजवान ने गुरु जी के शीश को मुगल सेना से बचाने के लिए अपना शीश अर्पित कर दिया।

मैराथन को हरी झंडी

केंद्रीय मंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई और यात्रा पर पुष्प वर्षा की।  इससे पहले मंत्री की उपस्थिति में ‘हिंद की चादर, तेग बहादुर’ गीत लांच किया गया । इस अवसर पर कीर्तन के अलावा शब्द गायन भी किया गया। मैराथन में शामिल लोगों ने ‘बोले सो निहाल’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। 

उनमें गजब का उत्साह, जोश तथा श्रद्धा व भक्ति भाव था। इस मौके पर युवाओं ने गटके का भी प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवा मैराथन में भाग लेने के लिए प्रात: 5 बजे ही एनडीआरआई चौक पर पहुंच गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को कृपाण व गुरु तेग बहादुर जी का चित्र भेंट किया गया।

इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, नीलोखेड़ी के भगवानदास कबीरपंथी, उपायुक्त उत्तम सिंह, एसपी गंगा राम पूनिया, मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD