Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नायब सिंह सैनी ने पलवल पहुंचकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के दादा के निधन पर जताया शोक

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Gaurav Gautam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 09 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 17:23 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार देर सांय पलवल पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री  गौरव गौतम के आवास पर पहुंचकर उनके दादा स्वर्गीय जयपाल गौतम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

14 नवंबर को बिहार में बनेगी सुशासन और विकास की सरकार

मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में है और उनके पास कोई मुद्दा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में  बिहार  में विकास कार्य हुए हैं  और गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है मुझे खुशी है बिहार के अंदर 70 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  के 6000  रुपए पहुंच रहे हैं। 

बिहार में एक करोड़ लोगों को मकान बनाकर  दिए हैं।  4 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बने है   3 करोड़ से ज्यादा घरों में हर घर  नल और स्वच्छ जल पहुंचा है। बिहार में सड़कों का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा की 14 नवंबर को बिहार में सुशासन की सरकार बनने जा रही है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Gaurav Gautam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD