Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रणबीर गंगवा ने व्यापारियों व उद्यमियों से स्वावलंबी भारत के निर्माण का आह्वान किया

'वोकल फॉर लोकल' के संदेश को जन - जन तक पहुंचाएं - मंत्री रणबीर गंगवा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 13:22 IST

हरियाणा के लोकनिर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को हिसार के बरवाला में आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत - संकल्प अभियान’ के तहत व्यापारी सम्मेलन में भाग लेकर व्यापारियों और उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। इस सम्मेलन में स्थानीय व्यापारियों व उद्यमियों ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को साकार करने का संकल्प लिया और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपने योगदान का भरोसा जताया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री श्री रणबीर गंगवा का व्यापारियों ने उत्साह से स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और व्यापारी वर्ग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देश आत्मनिर्भरता की दिशा में भी तेजी से अग्रसर है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान को जन - जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि कोरोना काल ने देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई सोच दी। उन्होंने कहा कि जिस समय पूरा विश्व महामारी से जूझ रहा था, उस कठिन दौर में भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि अपने संसाधनों के बल पर पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर और वेंटिलेटर तक का उत्पादन स्वयं किया।

कैबिनेट मंत्री ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और रोजगार सृजन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।। उन्होंने कहा कि आज भारत निवेश, उद्योग और व्यापार के लिए सबसे अनुकूल देश बन चुका है और देश का भविष्य उज्ज्वल है। इस अवसर पर  गणमान्य व्यक्ति और नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD