Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चितकारा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने माइक्रोसॉफ्ट के गुरुग्राम ऑफिस में प्रदर्शित किये अपने 18 स्टार्टअप्स

नई पीढ़ी के उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम आगे

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 10, 2025, 10:47 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं। यूनिवर्सिटी के एंटरप्रेन्योरशिप 101 प्रोग्राम से जुड़े छात्रों के 18 स्टार्टअप्स ने माइक्रोसॉफ्ट के गुरुग्राम ऑफिस में अपने आइडियाज और इनोवेशन का शानदार प्रदर्शन किया। 

यह आयोजन चितकारा यूनिवर्सिटी की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें छात्रों को न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से निपटने और रोजगार सृजक बनने के लिए तैयार किया जाता है। इससे पहले छात्रों ने चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा से मुलाकात की। 

उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, “चितकारा यूनिवर्सिटी में हम मानते हैं कि उद्यमिता केवल व्यवसाय शुरू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है। हमारे छात्र निर्भीक होकर नवाचार करते हैं और ऐसे समाधान लेकर आते हैं जो वास्तविक प्रभाव डालते हैं। मुझे गर्व है कि वे आज माइक्रोसॉफ्ट जैसे वैश्विक मंच पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।”

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में आयोजित इस आयोजन में छात्र उद्यमियों ने अपने स्टार्टअप्स को निवेशकों, मेंटर्स और माइक्रोसॉफ्ट नेतृत्व टीम के सामने पेश किया। उनके स्टार्टअप्स में हेल्थटेक, एजटेक, सस्टेनेबिलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्र शामिल थे  जोकि विश्वविद्यालय के नवाचार को सामाजिक उपयोगिता से जोड़ने के विज़न को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में इनदबॉक्स, इकोस्टीलिक्स और नवगति को शीर्ष तीन स्टार्टअप्स के रूप में सम्मानित किया गया और नकद पुरस्कार दिए गए। कई अन्य टीमों को विशेष सराहना और माइक्रोसॉफ्ट की ओर से उपहार मिले। वहीं, दो स्टार्टअप्स को निवेशकों ने मेंटॉरशिप और संभावित सहयोग के लिए चुना — जो चितकारा यूनिवर्सिटी के उद्यमिता इकोसिस्टम की सफलता का प्रमाण है।

यह पूरा आयोजन विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एजुकेशन एंड डेवलपमेंट (सीईईडी) के तत्वावधान में हुआ, जिसने छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपोज़र, नेटवर्किंग अवसर और अनुभवी निवेशकों से सीधा फीडबैक प्राप्त करने का मौका दिया। चितकारा यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर दिखाया है कि यहाँ विचार जन्म लेते हैं, सपनों को दिशा मिलती है और नवाचार को अवसर मिलता है। 

विश्वविद्यालय लगातार अपने छात्रों को बड़ा सोचने, साहसपूर्वक आगे बढ़ने और भविष्य के इनोवेशन लीडर बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD