Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

जय राम ठाकुर ने की हमीरपुर की उपेक्षाः सुखविंद्र सिंह सुक्खू

कहा- हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kuldeep Singh Pathania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 18:53 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंझेली और कड़साई में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मंझेली में पटवार वृत्त और स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने महिला मंडलों को 1-1 लाख और 100-100 कुर्सियां देने की भी घोषणा की। 

इसके अतिरिक्त मंहिला मंडल भवनों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मंझेली पंचायत की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चके हैं। उन्होंने मंझेली-भंूपल सड़क की डीपीआर शीघ्र बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कांगू स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने की भी घोषणा की।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े सुधारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा की गई पहलों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा सूचकांक में शिक्षा के क्षेत्र में 21वें से पांचवें पायदान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगभग 20 साल पुरानी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन वर्तमान सरकार इसके स्थान पर आधुनिक मशीनरी स्थापित कर रही है। 

उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टर दक्ष और निपुण हैं लेकिन पुरानी तकनीक ने उनकी कार्यकुशलता को सीमित कर दिया है। राज्य के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रदेश सरकार एम्स दिल्ली की तर्ज पर आधुनिक मशीनरी स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को प्रदेश के सबसे आधुनिक और भव्य मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। 

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के दावे को नकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने सिर्फ आधारशिला रखी और इसके अलावा और कोई कार्य नहीं किया गया। 

डॉ. मनमोहन सिंह ने इस परियोजना के लिए 190 करोड़ रुपयेे स्वीकृत किए और वर्तमान प्रदेश सरकार ने निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों से 400 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी की।  ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर की उपेक्षा की। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र से दो भाजपा विधायक होने के बावजूद मंत्रिमंडल में किसी को भी शामिल नहीं किया गया। नादौन में खेल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के सरकार के प्रयासों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 120 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के पहले इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 

इंडोर स्टेडियम में स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज और 17 अन्य खेलों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हॉकी और फुटबॉल स्टेडियम विकसित करने के लिए अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने और पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए नादौन में 59 करोड़ रुपये की लागत से राफ्टिंग कॉम्पलेक्स विकसित किया जाएगा जिससे स्थानीय आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। 

इसके अलावा 79 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर और वाटर पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं लोगों को बेेहतर आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई अधोसंरचना परियोजनाओं की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री ने गत 23 वर्षों से नादौन के लोगों के अटूट विश्वास और भरपूर समर्थन पर आभार जताया तथा मंझेली में अपने बचपन के दिनों का स्मरण किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंझेली में अपने दोस्तों के साथ खेलते हुए पला-बढ़ा और वो यादें आज भी मेरे मन में ताजा हैं।’’ उन्होंने कहा कि नादौन के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चोढ़ू के विद्यार्थियों ने अपनी निजी बचत से मुख्यमंत्री राहत कोष में 57 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर कई प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने 2.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़साई की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़साई किराये के भवन से कार्यशील होगा और आवश्यक स्टाफ की जल्द तैनाती की जाएगी।

उन्होंने राष्ट्रीय पदक विजेता अर्नब सैनी और उनके कोच सुखदेव और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एथलीटों को सम्मानित किया। कड़साई में जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। 

दुग्ध उत्पादन के साथ कच्ची हल्दी, गेहूं, मक्का और जौ पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। मनरेगा के तहत दिहाड़ी में 80 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने का अपना वादा निभाया है। जबकि केंद्र सरकार ने इसके एवज में हिमाचल प्रदेश पर कई वित्तीय बंदिशें लगा दी हैं।

विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विस क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल मेें तत्कालीन मुख्यमंत्री ने हमीरपुर का दौरा तक नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री हमीपुर जिले से हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों से विकास के एजेंडे के प्रति एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के खिलाफ जो आवाज उठा रहे हैं उनकी भ्रष्टाचार से बैकडोर एंट्री अब बंद कर दी गई है। 

ऐसे लोगों का काम प्रदेश की जनता को भ्रमित करना है, जनकल्याण से इनका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में अग्निवीर भर्ती का मुद्दा उठाया जाएगा और केंद्र सरकार को उनके लिए 15 साल की सेवा और पेंशन लाभ का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, मंजीत सिंह डोगरा, कांगड़ा प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, हिमाचल प्रदेश ओेबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के संयोजक अतुल करोहटा, एपीएमसी हमीरपुर अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुमन भारती, कैप्टन पृथ्वी चंद, राजीव राणा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त अमरजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक भगत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kuldeep Singh Pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD