Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राशि खन्ना ने शेयर की '120 बहादुर' से 'शगुन शैतान सिंह भाटी' की झलक

Raashii Khanna, Raashi Khanna, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 17:53 IST

अभिनेत्री राशि खन्ना की हाल ही में फिल्म 'तेलुसु कड़ा' रिलीज हुई थी और अब उनकी अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शुक्रवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। 

इन तस्वीरों में वे अपने किरदार में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने राजस्थानी राजपूत पोशाक पहन रखी है। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर इसे कैप्शन दिया, "वह जंग के मैदान में तो नहीं गईं, लेकिन उन्होंने रोजाना युद्ध जिया। मिलिए शगुन शैतान सिंह भाटी से। मैं उन्हें अपने दिल में रखती हूं। 

यह उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो चुपचाप प्रेम करती हैं, जो देश की पुकार आने पर घर को थामे रहती हैं, और जो एक ही सांस में गर्व और दर्द दोनों को महसूस करती हैं।" बता दें, अभिनेत्री जल्द ही अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' में शैतान सिंह की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। 

रजनीश 'राजी' घई द्वारा निर्देशित फिल्म में फरहान अख्तर और राशि खन्ना के अलावा, अंकित सिवाच, विवान भटेना, और अजिंक्या देओ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। '120 बहादुर' की कहानी भी चीन के साथ हुए भारत के एक युद्ध पर आधारित है। इसके दूसरे टीजर में ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गाना बैकग्राउंड में बज रहा है और फरहान अख्तर का किरदार अपनी सैन्य टुकड़ी को हजारों की संख्या में आए चीनी सैनिकों से लड़ने के लिए प्रेरित करता है।

फिल्म '120 बहादुर' का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म तेलुसु कड़ा है। इसके अलावा, अभिनेत्री जल्द ही पवन कल्याण के साथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में दिखाई देगी। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है।

 

Tags: Raashii Khanna , Raashi Khanna , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD