अमर शहीद बाबा अजीत सिंह जुझार सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, बेला (रोपड़) में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गाकर की गई, जिससे पूरे परिसर में एकता और गर्व की भावना व्याप्त हो गई।
कॉलेज के निदेशक डॉ. शैलेश शर्मा ने अपने संबोधन में वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को गीत में निहित देशभक्ति, एकता और समर्पण के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और भाषण दिए, जिससे कार्यक्रम में और भी जोश आ गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता की शपथ और देश की प्रगति में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ। यह समारोह सभी के लिए प्रेरणादायक और गर्व का क्षण साबित हुआ।