Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हॉकी चंडीगढ़ ने मनाया भारतीय हॉकी का शताब्दी वर्ष

श्री गुलाब चंद कटारिया ने लॉन्च किया चंडीगढ़ हॉकी लीग का लोगो एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Sanjay Tandon, BJP Chandigarh, Nishant Kumar Yadav, Deputy Commissioner Chandigarh, DC Chandigarh, H Rajesh Prasad, Chief Secretary Chandigarh, Hockey, Chandigarh Hockey League
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 15:12 IST

भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हॉकी चंडीगढ़ ने यूटी चंडीगढ़ खेल विभाग के सहयोग से सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में भारतीय हॉकी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया।इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए हॉकी चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री करण गिल्होत्रा ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि चंडीगढ़ इस ऐतिहासिक समारोह की मेजबानी कर रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय हॉकी की स्वर्णिम विरासत से जोड़ना है।

इस अवसर पर प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने नई शुरू की गई चंडीगढ़ हॉकी लीग का लोगो लॉन्च किया। यह लीग प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाएगी, जिसमें ₹35 लाख की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया एवं मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद ने उन खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है। इनमें ओलिंपियन दीपक ठाकुर, राजपाल सिंह, बलजीत सिंह और गुरजंत सिंह के साथ-साथ भारतीय टीम के वर्तमान खिलाड़ी संजय, मनिंदर सिंह और विक्रमजीत सिंह शामिल थे। 

भारतीय जूनियर टीम के कप्तान रोहित के परिजन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा, “चंडीगढ़ ने भारतीय हॉकी को अनेक ओलंपियन खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है। यहां की प्रतिभा, समर्पण और खेल भावना वास्तव में प्रेरणादायक है। 

मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में चंडीगढ़ भारतीय हॉकी की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।” उन्होंने हॉकी लीग के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि इस क्षेत्र के युवा खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रशासन भारतीय हॉकी के उत्थान हेतु सर्वोत्तम सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री कटारिया ने कहा कि पंजाब ने हमेशा भारतीय हॉकी का नेतृत्व गर्व के साथ किया है और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी राज्य भारतीय हॉकी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाता रहेगा।

कार्यक्रम का समापन हॉकी चंडीगढ़ की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं और खेल समुदाय के निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सुश्री प्रेरणा पुरी, आईएएस, शिक्षा सचिव; श्री सौरभ कुमार अरोड़ा, पीसीएस, निदेशक खेल विभाग; तथा चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Sanjay Tandon , BJP Chandigarh , Nishant Kumar Yadav , Deputy Commissioner Chandigarh , DC Chandigarh , H Rajesh Prasad , Chief Secretary Chandigarh , Hockey , Chandigarh Hockey League

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD