Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

गुलाब चंद कटारिया ने श्री देवी तलाब मंदिर में पवित्र सरोवर की कार सेवा का किया शुभारंभ

लोगों से सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Kultar Singh Sandhwan, Aman Arora, Gurmeet Singh Khudian, Manish Sisodia, Shri Devi Talab Mandir, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 07 Nov 2025

Last updated on: Nov 08, 2025, 11:41 IST

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज ऐतिहासिक सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तलाब मंदिर जालंधर में सरोवर की कार सेवा की शुरुआत की और सभी वर्गों के लोगों को न्योता देते हुए इस पवित्र सेवा में सक्रिय तौर पर भाग लेने की अपील की। पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुंडियां, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, पद्म भूषण बरजिंदर सिंह हमदर्द और श्री देवी तलाब प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री शीतल विज के साथ पंजाब के राज्यपाल कार सेवा की शुरुआत करने से पहले पवित्र मंदिर में नतमस्तक हुए।

इस मौके पर संगत को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने इस पवित्र सेवा में शामिल होने पर धन्यवाद प्रकट करते हुए इसकी तुलना अपने घर की सफाई से की। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घरों को साफ-सुथरा रखते है, उसी तरह हमारा सबका कर्त्तव्य बनता है कि हम परमात्मा के घरों को भी इस कार सेवा के माध्यम से साफ रखें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक बंधनों से ऊपर उठकर हर कोई मानवता और आध्यात्मिक संस्थाओं की निस्वार्थ सेवा करके अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थान हम सबको अपने कर्तव्य पूरे उत्साह से निभाने के लिए ताकत और आशीर्वाद प्रदान करते है। 

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के लिए अपने बच्चों को इस पवित्र सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इससे पहले प्रधान शीतल विज द्वारा विभिन्न गणमान्य का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और श्री देवी तलाब मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा इस पवित्र कार्य में बहुमूल्य योगदान देने वाली  का सम्मान किया गया।

इस मौके पर मेयर विनीत धीर, सीनियर आप नेता नितिन कोहली, राजविंदर कौर थियाडा और दिनेश ढल्ल भी मौजूद थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Kultar Singh Sandhwan , Aman Arora , Gurmeet Singh Khudian , Manish Sisodia , Shri Devi Talab Mandir , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD