Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सी. पी. राधाकृष्णन को पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कामकाज की जानकारी प्रदान की गई

उपराष्ट्रपति ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार एवं छात्र कल्याण का आह्वान किया

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 07, 2025, 13:36 IST

पांडिचेरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पी. प्रकाश बाबू ने आज संसद भवन में उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की, जो पांडिचेरी विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति भी हैं। बैठक के दौरान उपराष्ट्रपति के समक्ष विश्वविद्यालय के शैक्षणिक पाठ्यक्रमों एवं गतिविधियों, बुनियादी सुविधाओं, छात्र कल्याण लक्ष्यों, अनुसंधान एवं नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने, पूर्व छात्रों की सहभागिता, परिसर में प्लेसमेंट और परिसर में सौर विद्युत उत्पादन पर एक प्रस्तुति दी गई।

उपराष्ट्रपति ने उचित छात्र सुविधाएं सुनिश्चित, उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप उभरती प्रौद्योगिकियों पर उन्नत पाठ्यक्रम शुरू करने, परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छ भारत अभियानों को बढ़ावा देने, अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों के लिए आरक्षण सीटों को सही तरीके से भरने, स्थानीय समुदायों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्रदान करने और छात्राओं की रक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने  की आवश्यकता बल दिया।

श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने, मादक पदार्थों के उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और छात्रों के लिए परामर्श एवं प्रेरणा कक्षाएं आयोजित करने पर भी बल दिया। उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय की रैंकिंग में सुधार लाने, समग्र छात्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने, संबद्ध कॉलेजों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाले अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला।

पांडिचेरी विश्वविद्यालय, पुडुचेरी के कलापेट में स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना संसद के एक अधिनियम द्वारा 1985 में हुई थी। यह क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान का एक प्रमुख केंद्र है, जहां 10,000 से अधिक छात्रों को विभिन्न विषयों में 100 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की जाती है।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD