Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी, 20 साल बहुत हुआ : लालू यादव

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD, Lalu Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 06 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 17:36 IST

बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मतदाताओं से खास अंदाज में अपील की। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।"

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक्स हैंडल में लिखा, "याद रखिए तेजस्वी की गारंटी ही आपकी खुशियों की गारंटी है। तेजस्वी यादव जी की गारंटी से ही आपका परिवार आगे बढ़ेगा और खुशहाल, प्रगतिशील और सुरक्षित रहेगा। इधर-उधर की बातों पर ध्यान नहीं देना है, केवल सरकारी नौकरी, रोजगार, बदलाव, फैक्ट्री और बिहार में तीव्र गति से प्रगति के लिए ही मतदान करना है। 

आपको एवं आपके परिवार को कचोटने वाले मुद्दे ही वास्तविक मुद्दे हैं। उसके आगे कुछ नहीं देखना है।" आगे लिखा, "अगर आपको अपने बच्चों के लिए सरकारी नौकरी चाहिए, बिहार के लिए अच्छा भविष्य चाहिए और बिहार को अग्रणी राज्यों में शामिल करना है, तो आपको भारी संख्या में मतदान केंद्र जाकर महागठबंधन के लिए वोट करना है। 

किसी भी प्रलोभन, बहकावे, भटकावे या लालच में आकर अपना जीवन बर्बाद न करें। बिहार देश का सबसे पिछड़ा राज्य बन चुका है। इसे आगे लाने के लिए नौकरी और रोजगार अत्यावश्यक है। अपना बिहारी स्वाभिमान जगाएं और तेजस्वी सरकार बनाकर बिहार को आगे बढ़ाएं।"

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 

शुरुआती दो घंटों में सबसे अधिक वोट सहरसा में डाले गए हैं, जहां बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया है। सहरसा में सुबह 9 बजे तक 15.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के अनुसार, इस चुनाव में कुल 3,75,13,302 मतदाता हैं, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और थर्ड जेंडर के 758 मतदाता शामिल हैं।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD , Lalu Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD