Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

साध्वी ऋतंभरा जी का जीवन त्याग, तपस्या और अटूट संकल्प का प्रतीक : नायब सिंह

श्रीराम रसा अमृत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री और धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Suman Saini
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नारायणगढ़ , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 14:51 IST

श्रीराम रसा अमृत कथा के दूसरे दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अपनी धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी के साथ कथा श्रवण करने नारायणगढ़ की अनाज मंडी में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक है, क्योंकि आज गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने तीन सिद्धांत बताए — नाम जपना, कीरत करना और वंड छकना — अर्थात् ईश्वर का स्मरण करना, ईमानदारी से कमाना और अपनी कमाई में से जरूरतमंदों के साथ बांटना। उन्होंने कहा कि आज इस शुभ अवसर पर हम सभी को गुरु नानक देव जी के इन उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह गर्व का विषय है कि उनके गृह क्षेत्र नारायणगढ़ में पद्मभूषण अलंकृत वात्सल्य मूर्ति पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी तीन दिवसीय श्रीराम रसा अमृत कथा का वाचन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दीदी मां के आगमन से नारायणगढ़ की धरती धन्य हो गई है। दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी का जीवन त्याग, तपस्या और अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने अपना जीवन सनातन धर्म और समाज सेवा को समर्पित किया है। उनकी वाणी में एक अद्भुत जोश और प्रेरणा है जो लाखों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दीदी मां की प्रेरणा से ही वृंदावन में ‘वात्सल्य ग्राम’ जैसी मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत व्यवस्था साकार हुई है, जहां अनाथ बच्चों, निराश्रित माताओं और वृद्धजनों को ममता, शिक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यह प्रेरणा दर्शाती है कि “धरती पर कोई अनाथ नहीं होना चाहिए।”मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री सनातन जागरण मंच नारायणगढ़ द्वारा इस धार्मिक आयोजन की प्रशंसा करते हुए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की और आयोजन समिति की सराहना की।

*दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी का प्रवचन*

दीदी मां ने सभी को गुरु पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “गुरु नानक देव जी ने एक ओंकार का संदेश दिया — नाम भले ही अलग-अलग हों, भगवान एक ही है।” उन्होंने कहा कि “सूरज के प्रकाश से जैसे जगत प्रकाशित होता है, वैसे ही सतगुरु के प्रकट होने से अंतःकरण प्रकाशित होता है।”दीदी मां ने कहा कि “मनुष्य का शरीर मिलना बहुत भाग्य की बात है, वैसे ही सत्संग मिलना भी परम सौभाग्य की बात है। रामचरित मानस वह दर्पण है जो मन के विकारों को दिखाता है।”

दीदी मां ने भक्तों को प्रेरित करते हुए कहा कि “हम भाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म भारत जैसी पुण्यभूमि पर हुआ है, जहां समय-समय पर भगवान ने अवतार लेकर मानवता को मार्ग दिखाया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बन्तो कटारिया  सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Suman Saini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD