Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारगो कैंप नगर में सुनियारे की दुकान में लूट के मामले में कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लूटा गया सोना और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 12:04 IST

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भरगो कैंप नगर में सुनियारे की दुकान में हुई लूट की घटना को सुलझाते हुए तीन आरोपियों सहित पनाहगार को गिरफ्तार करके उनसे लूटा गया सोना, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कपड़े बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि अजय कुमार वासी अवतार नगर की शिकायत पर थाना भारगो कैंप जालंधर में मुकदमा नंबर 167 तारीख 30.10.2025 को धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. और 25-54-59 आर्म्स एक्ट तहत दर्ज किया गया था। 

अजय कुमार ने बताया था कि 30 अक्तूबर को सुबह करीब 10 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बंदूक की नोक पर उसकी विजय ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की वारदात की गई थी। इस संबंधी कार्रवाई करते हुए डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए.डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) जयंत पूरी, ए.डी.सी.पी.- II हरिंदर सिंह गिल, ए.सी.पी. (क्राइम) अमरबीर सिंह और ए.सी.पी. (वेस्ट) सरवनजीत सिंह की निगरानी तहत विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ, इंचार्ज स्पेशल सेल और इंचार्ज क्राइम ब्रांच तथा थाना  कैंप की पुलिस टीमों द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच, तकनीकी सहायता और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके तीनों मुल्जिमों, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया था, समेत पनाहगार को ब्रह्मा मंदिर के पास, पुष्कर, जिला अजमेर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी कुशल से 8 सोने के सेट, आरोपी करण से 40 सोने के टॉप्स और आरोपी गगन से 12 सोने की चेन, 7 सोने की अंगूठियां, मोटरसाइकिल, दातर बरामद की गई। इसके अलावा तीनों आरोपियों से वारदात के दौरान पहनी हुई हूडियां भी बरामद की गईं।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल मुल्जिमों ने घटना के बाद अपने एक दोस्त को सौंप दिया था, जिसकी गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है। आरोपी कुशल ने रिकवरी के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिस दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD