Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

पिछले वर्ष के मुकाबले लिंगानुपात 905 से बढ़कर 913 पहुंचा

गर्भपात के मामलों में "रिवर्स-ट्रैकिंग" को ज्यादा प्रभावी बनाएं : एसीएस सुधीर राजपाल

Sudhir Rajpal, State Task Force, Additional Chief Secretary Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 11:50 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने "स्पेशल टास्क फ़ोर्स" के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गर्भपात के मामलों में "रिवर्स-ट्रैकिंग" को ज्यादा प्रभावी बनाएं ताकि अवैध गर्भपात करने वाले दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने 31 अक्तूबर 2025 तक लिंगानुपात 905 से बढ़कर 913 होने पर संतोष जाहिर करते हुए इसमें और अधिक बढ़ोतरी के लिए प्रोत्साहित किया।श्री सुधीर राजपाल आज यहां अवैध गर्भपात रोकने के लिए गठित "स्पेशल टास्क फ़ोर्स" की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

इस अवसर पर डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. वीरेंद्र दहिया समेत "स्पेशल टास्क फ़ोर्स"  के अन्य सदस्य उपस्थित थे।अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने यह भी कहा कि "रिवर्स-ट्रैकिंग" के दौरान अवैध गर्भपात के दोषियों के खिलाफ एफआईआर अवश्य दर्ज करवाई जाए और सबूत एकत्रित करके दोषियों को सज़ा दिलवाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई केस निचली अदालत में डिसमिस हो जाता है तो सिविल सर्जन द्वारा उस केस के लिए ऊपरी अदालत में अपील की जानी चाहिए ताकि दोषी व्यक्ति सजा से बच न सके।

उन्होंने लीगल ऑफिसर को उक्त मामलों पर नजर रखने के निर्देश दिए कि वे सुपरविजन करें कि किसी मामले में ढिलाई तो नहीं बरती जा रही।उन्होंने एमटीपी किट की अवैध बिक्री को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार के लिए सभी को एकजुटता से कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि बीएएमएस डॉक्टर को एमटीपी के माध्यम से गर्भपात करने की अनुमति नहीं है, अगर कोई डॉक्टर इसमें शामिल पाया गया तो उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। 

अगर रजिस्ट्रेशन रद्द होने के बाद भी वे पुनः उक्त मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। श्री सुधीर राजपाल ने पिछले वर्ष जनवरी से 31 अक्तूबर 2024 तक 905 के मुकाबले इस वर्ष 31 अक्तूबर 2025 तक 913 लिंगानुपात की बढ़ोतरी होने पर संतोष तो जाहिर किया लेकिन इसमें और अधिक सुधार करने के लिए प्रेरित भी किया।

 

Tags: Sudhir Rajpal , State Task Force , Additional Chief Secretary Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD