Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

श्री रेणुका जी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीयः शिव प्रताप शुक्ल

राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सिरमौर , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 11:27 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सिरमौर जिला के रेणुका जी में अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र श्री रेणुका जी झील के देवघाट पर प्रतिदिन आरती के आयोजन की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने की इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ इस पवित्र स्थान पर आते हैं, यह अत्यंत प्रेरणादायक है। भगवान परशुराम की कृपा इस अटूट आस्था पर सदा बनी रहे। उन्होंने आरती की नई परंपरा शुरू करने के लिए ज़िला प्रशासन और श्री रेणुका जी विकास बोर्ड की सराहना की और स्थानीय आश्रमवासियों से नियमित रूप से आरती करने का आग्रह किया। 

लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने का आह्वान करते हुए उन्होंने देश की रक्षा में सिरमौर के लोगों के उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि आस्था और भक्ति का संगम यह मेला देश भर के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

राज्यपाल ने श्री रेणुका जी क्षेत्र में प्राकृतिक सौन्दर्य के संवर्धन और इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए सरकार और समाज से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। 

उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने गांव को नशे के खतरे से मुक्त और सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी सबसे बड़ी विरासत है और इसका पालन और संरक्षण करके ही समाज वास्तव में समृद्ध हो सकता है। 

श्री रेणुका जी को हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत तीर्थ स्थलों में से एक बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी और माता रेणुका जी के मिलन की सदियों पुरानी परंपरा आज भी श्रद्धालुओं के मन में बसी हुई हैं। राज्यपाल ने कहा कि मेलों और त्योहारों ने पीढ़ियों से भारत की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

उन्होंने कहा कि समाज में प्रगति और समृद्धि के साथ-साथ हमें अपनेे नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी संरक्षित करना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि श्री रेणुका जी मेला भगवान परशुराम जी का अपनी माता देवी रेणुका जी के प्रति भक्ति का प्रतीक है। यह मेला भारतीय समाज के शाश्वत मूल्यों को कायम रखता है। 

उन्होंने मेले के सफल आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि देवी रेणुका जी का विशेष धार्मिक महत्त्व है। इस अवसर पर, राज्यपाल ने भगवान परशुराम जी और माता रेणुका जी के मंदिरों में पूजा-अर्चना की और पारंपरिक देव विदाई समारोह में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों, स्वयं सहायता समूहों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का भी अवलोकन किया। 

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण के लिए अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष और श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने राज्यपाल का स्वागत और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्री रेणुका जी मेले का आयोजन ग्रीन फेयर के रूप में किया जा रहा है जो पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ विभागीय प्रदर्शनियों के लिए पुरस्कार भी वितरित किए। उद्योग विभाग ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि बागवानी विभाग दूसरे और कृषि विभाग तीसरे स्थान पर रहा।

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, श्री रेणुका जी विकास बोर्ड के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

इससे पहले सुबह, माइना हेलीपैड पर राज्यपाल का विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD