Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी स्कूल के 882 स्टूडेंट्स ने नीट-यूजी पास किया, 2 साल में 100% की बढ़ोतरी : हरजोत सिंह बैंस अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तलवाड़ा में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या में लिया हिस्सा मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

 

भाविना पटेल : पैरा टेबल टेनिस में देश को पहला मेडल दिलाने वाली खिलाड़ी

Sports News, Table Tennis, Bhavina Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 11:02 IST

भाविना पटेल देश की शीर्ष पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी है। भाविना की सफलता इस बात का उदाहरण है कि किसी भी तरह की कमी, चाहे वो शारीरिक ही क्यों न हो, हमें हमारा लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती। भाविना पटेल का जन्म 6 नवंबर 1986 को गुजरात के मेहसाणा जिले के सुंधिया गांव में हुआ था। 

भाविना सिर्फ 12 साल की थीं, जब पोलियो का शिकार होने की वजह से उनका दायां पैर प्रभावित हो गया। किसी भी बच्चे का पैर प्रभावित होना, उसके साथ-साथ उसके माता-पिता के लिए चिंता का विषय होता है। माता-पिता को बच्चे के भविष्य की चिंता रहती है। 

भाविना के पिता हसमुखभाई पटेल ने बेटी की शारीरिक अक्षमता को कभी उसकी कमजोरी नहीं बनने दी और हर पल एक मजबूत ताकत के रूप में उनके साथ खड़े रहे। भाविना 2007 में ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन कंप्यूटर कोर्स करने पहुंची थीं। वहीं पर उन्होंने कुछ बच्चों को टेबल टेनिस खेलते देखा। 

यहीं से उनके मन में इस खेल के प्रति रुचि बढ़ी और उन्होंने कोच ललन दोशी के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग लेना शुरू किया। व्हीलचेयर पर बैठकर खेलना आसान नहीं था, लेकिन भाविना ने अपनी हिम्मत और मेहनत से इसे आसान बनाया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाविना ने अपना पहला कदम 2009 में जॉर्डन में रखा। 

2011 में थाईलैंड ओपन में चीनी खिलाड़ी को हराकर उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। 2013 में बीजिंग में एशियन पैरा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में उन्होंने भारत को पहला सिल्वर मेडल दिलाया। टोक्यो पैरालंपिक 2020 भाविना के लिए अंतर्राष्ट्रीय पहचान का सबसे बड़ा मंच बना।

क्लास 4 कैटेगरी के फाइनल में उन्होंने जगह बनाई। फाइनल में उन्हें चीनी खिलाड़ी झोउ यिंग के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और उनकी झोली में सिल्वर मेडल आया। यह भारत का पैरा टेबल टेनिस में पहला मेडल था। भाविना की ओलंपिक सफलता उनके कठिन मेहनत का परिणाम है। उनकी सफलता देश के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है जो किसी कमी को अपनी असफलता की वजह बताते हैं। 

 

Tags: Sports News , Table Tennis , Bhavina Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD