Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

पटना पहुंचीं हुमा कुरैशी, बोलीं-बिहार आकर हो रहा घर वापसी जैसा एहसास

Huma Qureshi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 06, 2025, 10:42 IST

बिहार में पहले चरण की वोटिंग गुरुवार को है। इस बीच अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज 'महारानी' के चौथे सीजन के सिलसिले में पटना पहुंचीं। इस सीरीज में बिहार की राजनीति को अलग तरीके से दिखाया गया है। वेब सीरीज में दर्शकों को हुमा का रानी भर्ती का किरदार बहुत पसंद आया था। 

बिहार की धरती पर लौटकर हुमा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "रानी भारती वापस आ गई हैं। मैं बहुत लंबे समय के बाद बिहार आई हूं। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने ही किरदार की दुनिया में लौट आई हूं। पटना में घूमते समय, विधानसभा का दौरा करने और स्थानीय लोगों से मिलने पर एहसास हुआ कि लोग रानी भारती से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं। 

जब मैं रानी के लुक में बाहर निकलीं तो लोगों की आंखों में अपनापन और उत्साह साफ झलक रहा था।''उन्होंने कहा, ''बिहार में आकर ऐसा लगा जैसे मैं रानी की कहानी को असल जिंदगी में जी रही हूं। मैं यहां के लोगों के प्यार और सम्मान के लिए सच में आभारी हूं।''

पटना दौरे के दौरान हुमा कुरैशी ने बिहार विधानसभा का भ्रमण किया, पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं से मुलाकात की और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने कहा, ''पटना की गर्मजोशी और लोगों का स्नेह मुझे बार-बार यहां आने के लिए प्रेरित करता है। 

यह यहां घर वापसी जैसा महसूस हो रहा है। 'महारानी' सिर्फ एक राजनीतिक कहानी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी महिला की यात्रा है जो चुनौतियों के बीच खुद को साबित करती है।'' 'महारानी' सीरीज की कहानी 1990 के दशक के बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 

इसमें रानी भारती एक साधारण गृहिणी होती हैं, जिनका राजनीति से कोई सीधा संबंध नहीं होता, लेकिन जब उनके पति और बिहार के मुख्यमंत्री भीमा भारती पर हमला होता है तो राजनीतिक परिस्थितियां अचानक बदल जाती हैं। रानी भारती को मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालनी पड़ती है। 

शुरू में राजनीति उनके लिए बिल्कुल नई और जटिल लगती है, लेकिन धीरे-धीरे वह सत्ता के गलियारों में अपनी जगह बनाती हैं। यह सफर उन्हें एक साधारण गृहिणी से एक दृढ़ और समझदार नेता में बदल देता है।'महारानी' के पहले सीजन ने रानी भारती के संघर्ष और राजनीति की अनजानी दुनिया में उनके कदमों को दिखाया था। 

दूसरे और तीसरे सीजन में उन्होंने एक मजबूत और आत्मविश्वासी नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। अब आने वाले सीजन 4 में कहानी बिहार से आगे बढ़कर राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचने की कहानी है। इस बार रानी भारती को न सिर्फ राज्य के विरोधियों से, बल्कि देश की राजनीति में मौजूद ताकतवर चेहरों से भी मुकाबला करना होगा।'महारानी 4' का चौथा सीजन 7 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है।

 

Tags: Huma Qureshi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD