Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नगरोटा विस क्षेत्र के समग्र विकास को दी जा रही प्राथमिकताः आर एस बाली

बोले विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी

RS Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा बगबां, धर्मशाला , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 17:40 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा  विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी क्षेत्रों में एक समान विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार को लोगों की नगरोटा विस क्षेत्र की लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा के विकास में धन तथा बजट की किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी।  

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा लोगो से जो वायदे किए गए हैं उनको पूरा किया जाएगा। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा समयबद्व निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली के सपनों को पूरा करने के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली ने नगरोटा में विकास मजबूत नींव रखी है तथा उसी पर अब नई इबारतें गढ़ी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जीएस बाली का एक ही सपना था कि नगरोटा विस एक विकास की दृष्टि से एक आदर्श विस क्षेत्र बनकर अपनी पहचान कायम करे।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ किया जा रहा है तथा सभी गांवों को चरणबद्व तरीके से सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास की कार्य योजनाएं तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं इसमें आम जनमानस के सुझाव भी मांगे गए हैं ताकि लोगों की डिमांड के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्याओं का गंभीरता से हल करने तथा प्रदेश के नागरिको को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।  

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए अनावश्यक परेशान ना हो इसके लिये  व्यवस्था विकसित की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि  समस्याओं को हल करवाने के लिए लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर ना लगवाएं।  

उन्होंने कहा कि विधायक जनता दरबार के आयोजन का मकसद लोगों की समस्याओं के  त्वरित  समाधान के लिये  किया जा रहा है।

 

Tags: RS Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD