Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ी है : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांका , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 17:02 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बांका में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रथम चरण के मतदान का प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद जो रुझान सामने आया है, उससे साफ है कि दो तिहाई बहुमत से यहां एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।  

उन्होंने कहा कि आज 20 सालों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में है, लेकिन कोई माई का लाल नहीं है जो नीतीश कुमार के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग लगा सकता है। इसके पहले भी राजद के मुख्यमंत्री थे, जिन्हें लंबे समय तक जेलों की हवा खानी पड़ी है।

उन्होंने तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए कहा कि आज भी जो मुख्यमंत्री का चेहरा है, उन पर भी अदालतों में भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। फैसला स्वाभाविक है। कोई भी फैसला लेगा तो वह ईमानदारी से एनडीए के पक्ष में फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि पहले यही बिहार था जहां लोग बुनियादी सुविधा के लिए तरसते थे। 

पहले राजद के लोग जनता से कहा करते थे कि सड़क बनने के बाद पुलिस आपके गांव पहुंच जाएगी। लेकिन अब वह जमाना लद गया है, अब बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले बिहार के स्वास्थ्य का बजट 700 करोड़ रुपये था, आज यह 20 हजार करोड़ से अधिक का हो गया है। 

बिजली की स्थिति बुरी थी। लोग लालटेन से काम चलाते थे। बिहार की स्थिति में अब सुधार हुआ है। आज सड़कों और पुल-पुलियों का जाल बिछा हुआ है। पहले पटना की सड़कों पर मौत दौड़ा करती थी, आज मेट्रो रेल दौड़ रही है। राजद के लोग न सड़क चाहते थे और न कोई सुविधा चाहते थे। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति भी अलग नहीं है। ये सीमा पर सड़क बनाने के विरोधी रहे हैं। सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने विकास विरोधी इस सोच को बदल दिया है। आज भारत तेजी के साथ प्रगति कर रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि अब विरोधी हिम्मत भी नहीं करेंगे। 

अगर करेंगे तो अभी ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है। हमने आतंकवादियों को धर्म देखकर नहीं मारा है। आज भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना का एक ही धर्म है और वह है सैन्य धर्म। विपक्ष सेना को धर्म और जाति में बांटने की कोशिश न करे। 

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD