Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संतोष सहनी के चुनाव से हटने पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, बोले- हम उनसे अलग नहीं

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 17:00 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव ने गौड़ा बौराम में संतोष सहनी की ओर से उम्मीदवारी वापस लेने पर प्रतिक्रिया दी है। संतोष सहनी महागठबंधन के उप-मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी के भाई हैं, जो गठबंधन के समर्थन से चुनाव लड़ रहे थे। संतोष सहनी के उम्मीदवारी वापस लेने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह उनका फैसला है। 

हम उनका समर्थन करते हैं, क्योंकि हम उनसे अलग नहीं हैं।" दरअसल, दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम सीट पर महागठबंधन के घटक दलों राजद और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के बीच फ्रेंडली फाइट जैसी स्थिति थी। राजद के टिकट पर यहां से अफजल अली खान ने अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि संतोष सहनी विकासशील इंसान पार्टी से चुनाव मैदान में खड़े थे। 

हालांकि, पहले चरण की वोटिंग से पहले संतोष सहनी चुनाव मैदान से हट गए हैं। मुकेश सहनी ने बुधवार को अपने भाई की उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की। इसके साथ ही, उन्होंने राजद उम्मीदवार अफजल अली को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा, "बिहार में बदलाव की लड़ाई, सामाजिक न्याय की स्थापना और समाज को उसका हक दिलाने की यात्रा आसान नहीं होती। 

कभी–कभी अपने बड़े लक्ष्य के लिए बड़ी कुर्बानियां देनी पड़ती हैं। संतोष सहनी ने गौड़ाबौराम और बेहतर बिहार के हित में बड़ा त्याग करने का फैसला लिया है। इसी भावना के साथ हमने राजद प्रत्याशी अफजल अली को समर्थन देने का निर्णय लिया है।" मुकेश सहनी ने कहा कि यह निर्णय बिहार के बेहतर भविष्य और सामाजिक न्याय के संकल्प का प्रतीक है। 

हमारा उद्देश्य साफ है बदलाव की यह मशाल जलती रहे और हर वह आवाज मजबूत हो जो समानता, सम्मान और अधिकार की बात करती है। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन एकजुट है और बिहार में नया इतिहास लिखने को तैयार है। संतोष सहनी के उम्मीदवारी वापस लेने के बाद अब गौड़ा बौराम में 11 उम्मीदवार बचे हैं। भाजपा ने यहां से सुजीत कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि गौड़ा बौराम समेत बिहार की 121 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग है।

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD