Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 16:37 IST

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी और राजा वड़िंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 

इस पर एक्शन लेते हुए कपूरथला जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने राजा वड़िंग के खिलाफ कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। तरन तारन विधानसभा क्षेत्र में राजा वड़िंग ने एक कार्यक्रम के दौरान बूटा सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने अपनी शिकायत में कहा, "यह बयान न केवल गलत और नस्लीय रूप से आरोपित है, बल्कि यह अनुसूचित जाति समुदाय के एक सम्मानित नेता और भारत के पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह की गरिमा और विरासत का सीधा अपमान भी करता है। 

'काला सिख' शब्द का प्रयोग जानबूझकर अपमानजनक संदर्भ में किया गया।" उन्होंने आगे कहा, "उन्होंने ऐसे आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करके प्रत्येक काले मजहबी सिख को बदनाम किया है। ऐसे अपराध के लिए उन पर मुकदमा चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, क्योंकि ऐसे शब्दों का प्रयोग मानहानि के दायरे में आता है।"

इस मामले पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भी एक्शन लिया है। आयोग ने अमरिंदर सिंह को नोटिस भेजा है और आपत्तिजनक टिप्पणी पर जवाब मांगा है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी तरुण चुघ ने भी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ एससी आयोग में शिकायत दी थी। 

उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर से दिवंगत बूटा सिंह और अनुसूचित जाति समाज के प्रति की गई जातिवादी टिप्पणी बेहद निंदनीय है। ऐसे शब्द केवल एक समुदाय ही नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक समानता की भावना पर हमला है। इस गंभीर मामले में मैंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।"

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD