Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित : सैम कोंस्टास बाहर, मार्नस लाबुशेन की वापसी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sam Konstas, Marnus Labuschagne
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 16:35 IST

ऑस्ट्रेलिया ने 21 नवंबर को पर्थ में शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। कंगारुओं की टीम में मार्नस लाबुशेन की वापसी हुई है, जबकि युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास को बाहर रखा गया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज जेक वेदराल्ड 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल नए चेहरे हैं।

कमिंस के बाहर रहने की वजह से पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे, जबकि साथी बल्लेबाज ट्रेविस हेड, ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और ब्यू वेबस्टर के शीर्ष छह में शामिल होने की संभावना है। शेफील्ड शील्ड सीजन में शानदार शुरुआत के बाद लाबुशेन को वापस बुलाया गया है, जबकि उस्मान ख्वाजा के सबसे हालिया सलामी जोड़ीदार कोंस्टास को इस साल की शुरुआत में कैरिबियन में ऑस्ट्रेलिया के आखिरी टेस्ट अभियान में 3, 5, 25, 0, 17 और 0 के स्कोर के बाद पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है।

लाबुशेन और वेदराल्ड दोनों अब ख्वाजा के साथ इंग्लैंड के खिलाफ नई गेंद संभालने की दौड़ में हैं। वेदराल्ड पिछले सीजन की घरेलू शेफील्ड शील्ड प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और 31 वर्षीय इस खिलाड़ी ने मौजूदा सीजन में भी लाल गेंद के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी है।

तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट और सीन एबॉट को भी 15 खिलाड़ियों में जगह मिली है और वे चोटिल कप्तान कमिंस की अनुपस्थिति में खेलने की दौड़ में हैं। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने एक बयान में कहा, "यह टीम हमें अच्छा संतुलन प्रदान करती है, और चुने गए 14 खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड के अगले दौर में खेलेंगे, इसलिए जैसे-जैसे हम पहले टेस्ट की शुरुआत के करीब पहुंचेंगे, हम जानकारी जुटाते रहेंगे।"

ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि कमिंस, जो पर्थ में टीम में शामिल होंगे, सीरीज में बाद में वापसी करेंगे। जोश इंग्लिस को भी एक अन्य बल्लेबाजी विकल्प और नियमित विकेटकीपर एलेक्स कैरी के बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया है। बेली ने बताया कि इंग्लिस भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के शनिवार को समाप्त होने के बाद मंगलवार से वाका मैदान पर क्वींसलैंड के खिलाफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के शील्ड मैच में खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई टीम (केवल पहला टेस्ट) : स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sam Konstas , Marnus Labuschagne

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD