Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बॉर्डर-2 : रिवील हुआ वरुण धवन का पहला लुक, मेजर होशियार सिंह दहिया बनकर करेंगे दुश्मनों का सफाया

Varun Dhawan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Border 2, Border 2 First Look
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 16:25 IST

"सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" से दर्शकों का दिल जीतने वाले वरुण धवन ने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है। अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर-2' से अपना पहला लुक रिवील कर दिया है, जिसे देखकर फैंस खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। 

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'बॉर्डर-2' से अपना लुक रिवील किया है। खून से लथपथ वरुण फौजी की वर्दी पहने हुए, हाथ में बंदूक लेकर, जुनून के साथ चिल्ला रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "देश के सिपाही पीवीसी होशियार सिंह दहिया, 'बॉर्डर-2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज।"

बता दें कि मेजर होशियार सिंह दहिया 1957 में जाट रेजिमेंट का हिस्सा थे और 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि पाकिस्तान की एक बटालियन ने मेजर और उनके सिपाहियों पर हमला कर दिया था, लेकिन घायल होने के बाद भी उन्होंने कई शत्रु सैनिकों को अकेले मार गिराया था, लेकिन वे वीरगति को प्राप्त हो गए थे। 

उन्हें परमवीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था। 'बॉर्डर-2' में वरुण धवन के अलावा सनी देओल और पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी महत्वपूर्ण रोल प्ले करने वाले हैं। फिल्म में सनी देओल 'बॉर्डर' के पहले पार्ट के ही मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का रोल प्ले करेंगे, जबकि दिलजीत दोसांझ एयरफोर्स अफसर निर्मल सिंह सेखों का रोल करने वाले हैं। 

अभी तक मेकर्स ने सिर्फ वरुण धवन का लुक ही रिवील किया है, लेकिन जल्द ही दिलजीत दोसांझ का लुक भी रिवील किया जाएगा। इसके अलावा, फिल्म में मोना सिंह, अहान शेट्टी, और सोनम बाजवा भी शामिल हैं। अभी तक फिल्म का पहला टीजर सामने आया है, लेकिन मेकर्स जल्द ही ट्रेलर भी रिलीज करेंगे। 

फिल्म को निधि दत्ता, भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता, और कृष्ण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म एक बार फिर देशवासियों के अंदर देशप्रेम की भावना को जगाएगी और शहीद हुए सैनिकों को सम्मान भी देगी।

 

Tags: Varun Dhawan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Border 2 , Border 2 First Look

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD