Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रक्षा सहयोग पर भारत-इज़राइल संयुक्त कार्य समूह की 17वीं बैठक तल अवीव में सफलतापूर्वक आयोजित हुई

उन्नत प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान, सह-विकास और साझा-उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

Military, Joint Working Group, JWG, Rajesh Kumar Singh, Israeli Ministry of Defence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तल अवीव , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 13:28 IST

रक्षा सहयोग पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 17वीं बैठक 04 नवंबर, 2025 को तल अवीव में आयोजित हुई, जिसकी सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और इज़राइल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अमीर बारम ने की। 

बैठक के दौरान रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों देशों के बीच पहले से स्थापित सशक्त रक्षा साझेदारी को और गहराई प्रदान करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण व नीतिगत दिशा तय करता है।

समझौता ज्ञापन में सहयोग के लिए व्यापक क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिनसे दोनों देशों को पारस्परिक लाभ होगा। प्रमुख क्षेत्रों में आपसी हित की रणनीतिक वार्ता, प्रशिक्षण, रक्षा औद्योगिक सहयोग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान तथा विकास, तकनीकी नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों में सहभागिता शामिल हैं। 

यह समझौता ज्ञापन उन्नत प्रौद्योगिकियों के आदान-प्रदान को सक्षम बनाते हुए सह-विकास और सह-उत्पादन को भी प्रोत्साहित करेगा, जिससे रक्षा साझेदारी को नई ऊर्जा मिलेगी। संयुक्त कार्य समूह ने मौजूदा रक्षा सहयोग गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की और इस तथ्य पर सहमति व्यक्त की कि दोनों देशों ने एक-दूसरे की क्षमताओं एवं अनुभवों से महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त किया है। 

बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया और परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही, आतंकवाद की साझा चुनौतियों सहित विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जहां दोनों देशों ने इस वैश्विक खतरे का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया। भारत-इज़राइल रक्षा साझेदारी गहन पारस्परिक विश्वास, रणनीतिक सहयोग और साझा सुरक्षा हितों की मजबूत नींव पर टिकी हुई है।

 

Tags: Military , Joint Working Group , JWG , Rajesh Kumar Singh , Israeli Ministry of Defence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD