Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिहार में शांति और सुरक्षा के लिए एनडीए सरकार जरूरी : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बेगूसराय , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 16:57 IST

बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ चुकी है, जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है, सियासी बयानबाजियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर प्रदेश में शांति और सुरक्षा चाहिए तो उसके लिए एनडीए को जीताना होगा।  

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं बेगूसराय की जनता से शांति और सद्भाव के लिए एनडीए को वोट देने की अपील करता हूं, ताकि 'जंगलराज' और 'गजवा-ए-हिंद' के एजेंडे की वापसी न हो। शांति और विकास को बढ़ावा मिलता रहे। 

मैं बुद्धिजीवियों से लेकर गरीबों और मजदूरों तक, सभी से अपील करता हूं कि वोट डालने से एक रात पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।" उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार लगातार विकास कर रही है। यह बात जनता को भी पता चल गई है, लेकिन विपक्ष के लोग जनता से झूठा वादा करके उनको बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनको यह नहीं पता कि जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। 

जनता ने पूरा मन बना लिया है कि फिर से एनडीए को ही सत्ता में वापस लाना है, जिससे बिहार विकसित हो सके। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के वंशवादी राजनीति वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, "शशि थरूर को बहुत दिनों बाद वंशवादी राजनीति याद आई है। शायद उनकी बात खड़गे तक पहुंच जाए, ताकि वह भी गुलामी से मुक्त होकर वंशवादी शासन के खिलाफ खड़े हो सकें।"

बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक लेख में लिखा था कि वंशवाद सिर्फ कांग्रेस में नहीं, बल्कि लगभग हर राजनीतिक दल में मौजूद है। उन्होंने लेख में कहा था कि जब राजनीतिक शक्ति वंश के आधार पर तय होती है, न कि योग्यता, प्रतिबद्धता या जनसंपर्क से, तो शासन की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

थरूर ने यह भी लिखा कि नेहरू-गांधी परिवार, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रभाव भारत की आजादी और लोकतंत्र के इतिहास से जुड़ा हुआ है। लेकिन इसी ने यह विचार भी मजबूत किया कि नेतृत्व किसी का जन्मसिद्ध अधिकार हो सकता है, और यह सोच आज सभी पार्टियों और राज्यों तक फैल गई है।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD