Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

आर अश्विन बिग बैश लीग में नहीं खेल पाएंगे, सामने आयी बड़ी वजह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravichandran Ashwin, Big Bash League, BBL, Big Bash League 2025, BBL 2025, Sydney Thunder
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 04, 2025, 15:45 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने बिग बैश लीग में आगामी सीजन के लिए सिडनी थंडर के साथ करार किया था। वह इस लीग में खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बनने वाले थे। लेकिन इंजरी की वजह से आर अश्विन पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। 

सिडनी थंडर और अश्विन ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। आर अश्विन की हाल ही में घुटने की सर्जरी इंजरी हुई है। वह रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और बीबीएल शुरू होने तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। इस वजह से वह आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। 

सिडनी थंडर ने मंगलवार को जारी एक बयान में आर अश्विन की इंजरी की वजह से सीजन से बाहर होने की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि टीम उनकी रिकवरी प्रक्रिया पर नजर रखेगी और देखेगी कि सीजन के दूसरे या आखिरी चरण में वह खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं। 

आर अश्विन ने एक बयान में कहा, "चेन्नई में तैयारी के दौरान घुटने में चोट लग गई। मेरा ऑपरेशन हुआ है। आगामी सीजन में नहीं खेल पाउंगा। मै इस टीम के लिए खेलने को लेकर काफी उत्साहित था।" उन्होंने कहा, "रिहैब, रिकवरी और मजबूत वापसी के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है। 

सिडनी थंडर से जुड़कर बहुत अच्छा महसूस हुआ। टीम के लिए पहली गेंद फेंकने से पहले ही मुझे घर जैसा महसूस कराने के लिए शुक्रिया। मैं हमारी महिला और पुरुष दोनों टीमों के हर मैच देखूंगा। अगर मेरी रिकवरी की प्रक्रिया ठीक रही, तो सीजन के अंत में सभी से व्यक्तिगत रूप से मिलना पसंद करूंगा।"

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके अश्विन ने दुनिया की अन्य टी20 लीग में खेलने का इरादा बनाया है। बिग बैश लीग आईपीएल के अलावा उनकी पहली लीग होने वाली थी। वह इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बनने वाले थे, लेकिन इंजरी ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया।  

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravichandran Ashwin , Big Bash League , BBL , Big Bash League 2025 , BBL 2025 , Sydney Thunder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD