Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के दो अन्य गुर्गे गुरदासपुर से गिरफ्तार

तीन पिस्तौलें बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Gurdaspur Police, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 02 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 16:03 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुरदासपुर पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन से जुड़े कट्टरपंथी गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के दो और गुर्गों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन .32 बोर की पिस्तौलें, मैगजीनें और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। 

इस बारे में जानकारी आज डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान नवांशहर के बैंस निवासी लवदीप सिंह उर्फ लव और एसबीएस नगर के बहराम कस्बे के गांव बीसला निवासी टेक चंद उर्फ टिंकू के रूप में हुई है।

यह सफलता उस घटना के एक दिन बाद मिली है जब पुलिस ने गैंगस्टर गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के दो अन्य गुर्गों को एक आधुनिक 9 एमएम पिस्तौल के साथ जबरन वसूली से जुड़ी दो हालिया फायरिंग घटनाओं में गिरफ्तार किया था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपियों को विदेशों में बैठे उनके संचालकों ने पंजाब में दहशत और अशांति फैलाने की बड़ी साजिश के तहत विरोधी गैंग के सदस्यों की टारगेट किलिंग की जिम्मेदारी दी थी।

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर एसएसपी गुरदासपुर आदित्य की निगरानी में पुलिस टीमों ने दोनों आरोपियों को कलानौर, गुरदासपुर के अड्डा बख्शीवाल से गिरफ्तार किया। 

इन टीमों का नेतृत्व डीएसपी कलानौर गुरविंदर सिंह चंदी, स्पेशल टीम इंचार्ज एसआई गुरविंदर सिंह और एसएचओ कलानौर इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह कर रहे थे। डीआईजी ने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ व बरामदगियाँ होने की संभावना है।

एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि पिस्तौलें बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली सफेद वोक्सवैगन जेटा सेडान कार भी जब्त कर ली है। जिसका उपयोग आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में किया जा रहा था।

इस संबंध में गुरदासपुर के थाना कलानौर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 160 दिनांक 01.10.25 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Gurdaspur Police , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD