Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जीएसटी में कटौती से अक्टूबर में वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची : निर्मला सीतारमण

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance and Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 15:31 IST

भारत में यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री अक्टूबर में अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर रही। इसकी वजह जीएसटी सुधार और मजबूत त्योहारी मांग थी। यह जानकारी इंडस्ट्री डेटा शेयर करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से रविवार को दी गई। यात्री वाहनों की थोक बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 17.23 प्रतिशत बढ़कर 4,70,227 यूनिट्स हो गई है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 4,01,105 यूनिट्स थी। 

वित्त मंत्री सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अक्टूबर में मात्रा के हिसाब से भारत की यात्री वाहन इंडस्ट्री ने रिकॉर्ड बनाया है। इसकी वजह जीएसटी में सुधार और मजबूत त्योहारी मांग थी, जिसके कारण कई ऑटो मैन्युफैक्चरर्स ने रिकॉर्ड मासिक थोक बिक्री दर्ज की है।"

इससे पहले सबसे अधिक यात्री वाहन बिक्री का रिकॉर्ड जनवरी 2025 में बना था। इस दौरान 4,05,522 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वित्त मंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, "यह अब तक की सबसे अच्छी घरेलू मासिक बिक्री है, जिसने जनवरी 2025 में 4,05,522 यूनिट्स के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।"

जानकारों का कहना है कि कम जीएसटी दरों और आकर्षक त्योहारी ऑफर्स ने ज्यादा ग्राहकों को कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे कई वाहन निर्माताओं को अपनी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज करने में मदद मिली। किआ इंडिया, स्कोडा ऑटो इंडिया, निसान मोटर इंडिया और महिंद्रा जैसी प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों ने अक्टूबर महीने में शानदार बिक्री दर्ज की है।

शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में प्रवेश करने के बाद से अक्टूबर में 29,556 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक बिक्री प्रदर्शन हासिल किया। इसी प्रकार, स्कोडा ने अक्टूबर में 8,252 यूनिट्स बेचीं, जो उसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance and Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD