Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वांछित अपराधी रणजीत उर्फ़ सप्प बठिंडा से गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

गिरफ्तार गैंगस्टर रम्मी मछाणा का करीबी: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 01 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 13:34 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बठिंडा जिले के गांव बंगी निहाल सिंह निवासी वांछित अपराधी रणजीत सिंह उर्फ़ सप्प को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

पुलिस टीमों ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी गैंगस्टर रम्मी मछाणा का करीबी है और दो आपराधिक मामलों में पुलिस को वांछित था।

उन्होंने कहा कि इससे पहले पुलिस ने आरोपी के घर से 130 ग्राम हेरोइन, छह जिंदा कारतूस, एक 9 एमएम देसी पिस्तौल और एक .12 बोर देसी पिस्तौल बरामद की थी। उस समय उसकी मां परमजीत कौर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि आरोपी फरार हो गया था।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के अन्य आपराधिक संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अभियान का विवरण साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुये डीएसपी एजीटीएफ राजन परमिंदर के नेतृत्व में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने बठिंडा पुलिस के सहयोग से बठिंडा के गांव भगवानपुरा से आरोपी रणजीत सिंह उर्फ़ सप्प को गिरफ्तार किया।

सीनियर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बठिंडा अमनीत कौंडल ने बताया कि रणजीत सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसके खिलाफ हत्या, नुकसान पहुंचाने के इरादे से घर में घुसना, आर्म्स एक्ट, जेल एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के उल्लंघन से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में थाना संगत, बठिंडा में एफआईआर नंबर 139, दिनांक 20.09.2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 में पहले से ही मामला दर्ज है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD