Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

15,000 रुपए की रिश्वत लेते वन विभाग के कर्मचारी को विजीलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया

आरोपी पहले किस्तों में 12,000 रुपए की रिश्वत वसूल चुका था

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Hoshiarpur Police, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 12:22 IST

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के तहत, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने आज जिला होशियारपुर के वन विभाग माहिलपुर में तैनात एक वन कर्मी (फॉरेस्टर) सुरिंदरजीत पाल को गिरफ्तार किया है। उक्त मुलाजिम को तहसील गढ़शंकर के गांव थिंदा के निवासी (शिकायतकर्ता) से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता पिछले 10-12 सालों से लकड़ी की कटाई का काम करता है। 

11.10.2025 को शिकायतकर्ता और उसका साथी गुरविंदर सिंह उर्फ गोनी दिन का काम पूरा करने के बाद अपनी कार में सवार होकर गांव थिंदान लौटे। शिकायतकर्ता ने गाड़ी अपने चाचा के प्लॉट में खड़ी कर दी, जबकि गुरविंदर सिंह कार में ही बैठा रहा और शिकायतकर्ता खाना लेने के लिए घर चला गया। लगभग एक घंटे बाद जब वह लौटा तो गुरविंदर सिंह वहां नहीं था और उसकी गाड़ी से कई लकड़ी काटने वाले औज़ार गायब थे।

उन्होंने आगे बताया कि गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह ने शिकायतकर्ता को बताया कि वन विभाग माहिलपुर के रेंज अधिकारी अमरजीत सिंह 3-4 कर्मचारियों के साथ सरकारी गाड़ी में आए थे और वे उसके लकड़ी काटने के औज़ार लेकर गए हैं तथा उसे वन विभाग कार्यालय माहिलपुर में रिपोर्ट करने के लिए कहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता सरपंच के साथ वन विभाग कार्यालय माहिलपुर गया और अमरजीत सिंह रेंज अधिकारी से मिला, जहां उक्त अधिकारी ने कहा कि उसकी गाड़ी से पेड़ काटने वाले औज़ार मिले हैं और उस पर नहरी क्षेत्र में सरकारी पेड़ चोरी करने का आरोप लगाया। 

उक्त अधिकारी ने शिकायतकर्ता से कहा कि इस सरकारी वृक्षों की चोरी के लिए उस पर 1,23,000 रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपों से इंकार किया और कहा कि वह कानूनी रूप से खरीदी गई लकड़ी ही काटता है। 

इसके बावजूद रेंज अधिकारी अमरजीत सिंह ने जब्त किए गए वृक्ष काटने वाले औज़ार वापस करने के लिए 31,000 रूपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने पूरी रकम देने में असमर्थता जताई और 2,000 रूपये देने की पेशकश की, जिस पर अमरजीत सिंह ने कहा कि यह रकम फॉरेस्टर सुरिंदरजीत पाल को दे दो। 

शिकायतकर्ता ने सरपंच की मौजूदगी में सुरिंदरजीत पाल को 2,000 रूपये दिए और बाकी रिश्वत 17.10.2025 को देने की तारीख तय की गई। इसके बाद शिकायतकर्ता दोबारा वन विभाग कार्यालय माहिलपुर गया, जहां अमरजीत सिंह और सुरिंदरजीत पाल ने 10,000 रूपये की एक और किस्त की मांग की, जो शिकायतकर्ता ने फॉरेस्टर सुरिंदरजीत पाल को दे दी। शेष रिश्वत 29.10.2025 को देने पर सहमति बनी।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता उस दिन पैसे की व्यवस्था नहीं कर सका और कार्यालय नहीं पहुंचा। बाद में फॉरेस्टर सुरिंदरजीत पाल ने उसे फोन कर शेष रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह केवल 15,000 रूपये का इंतज़ाम कर सकता है, जिस पर सुरिंदरजीत पाल राज़ी हो गया और उसे बुलाया। शिकायतकर्ता ने इस बातचीत को सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर लिया।

शिकायतकर्ता की दी गई जानकारी पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस ब्यूरो ने अमरजीत सिंह (रेंज अधिकारी) और सुरिंदरजीत पाल (फॉरेस्टर), वन विभाग माहिलपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपों की पुष्टि के बाद जालंधर रेंज की विजीलेंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रूपये की रिश्वत लेते हुए सुरिंदरजीत पाल को रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur Police , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD