Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बर्थडे स्पेशल : बोल्ड 'किरदार', बयान भी 'दमदार', बॉलीवुड में डायना होना आसान नहीं

Diana Penty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Special Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Nov 2025

Last updated on: Nov 03, 2025, 10:58 IST

डायना पेंटी बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। डायना ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2005 में जब उन्होंने रैंप पर कदम रखा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह लड़की आगे चलकर बॉलीवुड की स्टाइल और क्लास की पहचान बन जाएगी। 

डायना सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं। वह बोल्ड सोच और बेबाक विचारों के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उनके एक बयान ने खूब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने बॉलीवुड में चल रहे उम्र को लेकर भेदभाव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 60 साल के एक्टर्स आज भी हीरो बन रहे हैं, लेकिन 30 की एक्ट्रेस को मां के रोल ऑफर होने लगते हैं। 

आखिर ऐसा क्यों? डायना ने साफ कहा कि एक एक्ट्रेस को सिर्फ उसकी सुंदरता से नहीं, बल्कि उसकी कला और परफॉर्मेंस से पहचाना जाना चाहिए। उन्होंने बड़ी सहजता से इंडस्ट्री की पुरुषवादी सोच पर अपनी बात रखी। डायना पेंटी का जन्म 2 नवंबर 1985 को मुंबई में एक पारसी पिता और कोंकणी ईसाई मां के घर हुआ। 

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट एग्नेस हाई स्कूल, मुंबई से पूरी की और सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास मीडिया में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। करियर की बात करें तो डायना की पहली फिल्म 'कॉकटेल' थी, जिसमें वो सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आईं।

उनकी मासूमियत और सादगी भरे किरदार 'मीरा' ने दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिलचस्प बात यह है कि डायना 'रॉकस्टार' से डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन बाद में उनकी जगह नरगिस फाखरी को ले लिया गया।

हालांकि, 'कॉकटेल' के जरिए उन्होंने फिल्मी करियर की शानदार शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'हैप्पी भाग जाएगी', 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण', 'शिद्दत' और 'अद्भुत' जैसी फिल्मों में एक्टिंग का जलवा दिखाया। हर फिल्म में उनका लुक, स्टाइल और अभिनय अलग अंदाज में नजर आया। हाल ही में डायना वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' में दिखीं, जिसमें तमन्ना भाटिया के साथ उनकी शानदार दोस्ती और पार्टनरशिप देखने को मिली।

 

Tags: Diana Penty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD