Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ईसी के खिलाफ अब बदजुबानी पर उतरे तेजस्वी यादव, बोले- 'चुनाव आयोग मर गया है क्या'

Tejaswi Yadav, Tejashwi Yadav, Patna, Rashtriya Janata Dal, Bihar, RJD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 01 Nov 2025

Last updated on: Nov 01, 2025, 17:54 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग (ईसी) पर विवादित टिप्पणी की है। वे बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने आयोग पर निशाना साधा। राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा, "राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। 

एसआई की हत्या की जा रही है। विपक्ष के नेताओं की हत्या हो रही है। नाम दर्ज एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी रैलियों में पुलिस थानों के सामने खुलेआम घूमते हैं। 40 लोगों के काफिले में गोली-बंदूक और बारूद लेकर घूमते हैं। इन हत्याओं के बावजूद किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।"

उन्होंने आगे कहा, "चुनाव आयोग कहां है? चुनाव आयोग मर गया है क्या?" तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, "क्या चुनाव कानून सिर्फ विपक्ष के लोगों पर ही लागू होता है, जबकि सत्ता में बैठे लोगों को कोई सजा नहीं मिलती? चाहे हत्या हो या कोई और अपराध, कोई कार्रवाई नहीं हुई है।"

राजद नेता ने आरोप लगाए कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। यह बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग गायब है। 10-10 हजार रुपए रिश्वत बांटी जा रही है, लेकिन कोई एक्शन नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि जनता सब देख रही है और इस बार चुनाव में एनडीए को सत्ता से बाहर फेंकने का काम करेगी।

इसी बीच, तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो संदेश को लेकर भी सवाल पूछा गया। हालांकि, राजद नेता ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे पहले, उन्होंने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आपको पता है न कल आरा में पिता-पुत्र प्रमोद कुशवाहा और प्रियांशु कुशवाहा की सत्ता संरक्षित अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपने भाषण में कृपया जंगलराज का जिक्र अवश्य करें। आपके प्रत्याशी खूब खून-खराबा कर रहे हैं।"

 

Tags: Tejaswi Yadav , Tejashwi Yadav , Patna , Rashtriya Janata Dal , Bihar , RJD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD