Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने चीफ ऑफ मैटेरियल का पदभार ग्रहण किया

Military, Indian Navy, Vice Admiral B Sivakumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Nov 2025

Last updated on: Nov 01, 2025, 17:48 IST

वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने 01 नवंबर, 2025 को भारतीय नौसेना के 40वें चीफ ऑफ मटेरियल के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 70वें कोर्स के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने 01 जुलाई, 1987 को भारतीय नौसेना में इलेक्ट्रिकल ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त किया था। 

बी. शिवकुमार ने आईआईटी चेन्नई से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। वे उस्मानिया विश्वविद्यालय से उच्च रक्षा प्रबंधन में भी परास्नातक हैं और मद्रास विश्वविद्यालय से एम.फिल. की उपाधि रखते हैं। इसके अतिरिक्त, वाइस एडमिरल राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र भी रहे हैं। 

वाइस एडमिरल शिवकुमार ने 38 वर्षों से अधिक की अपनी विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के दौरान नौसेना मुख्यालय, मुख्यालय एटीवीपी, नौसेना डॉकयार्ड तथा विभिन्न कमांड मुख्यालयों में अनेक महत्वपूर्ण एवं नेतृत्वकारी पदों पर कार्य किया है। उन्होंने भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत आईएनएस रंजीत, आईएनएस कृपाण और आईएनएस अक्षय पर भी सेवा दी है। 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने नौसेना के प्रमुख विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस वलसुरा की सफलतापूर्वक कमान संभाली है। एडमिरल को यह दुर्लभ गौरव प्राप्त है कि उन्होंने नौसेना मुख्यालय में हथियार उपकरण एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के दोनों प्रमुख विद्युत निदेशालयों के कार्यों की अध्यक्षता की है। 

उन्होंने भारतीय नौसेना के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर स्थित दोनों प्रमुख नौसेना डॉकयार्डों में भी सेवा देकर व्यापक अनुभव अर्जित किया है। उनके पास प्रौद्योगिकी, परियोजना प्रबंधन व तकनीकी प्रशासन के विविध क्षेत्रों में गहन विशेषज्ञता है। बी. शिवकुमार ने फ्लैग ऑफिसर के रूप में अपर महानिदेशक (टेक्निकल), प्रोजेक्ट सीबर्ड, मुख्य स्टाफ अधिकारी (टेक्निकल), मुख्यालय पश्चिमी नौसेना कमान (एचक्यूडब्ल्यूएनसी) तथा एडमिरल सुपरिंटेंडेंट, नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। 

नौसेना मुख्यालय में सहायक प्रमुख (सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रणाली) के रूप में अपने कार्यकाल के उपरांत, उन्हें वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नत किया गया और कार्यक्रम निदेशक, मुख्यालय एटीवी परियोजना के रूप में नियुक्त किया गया। इसके पश्चात उन्होंने युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण के नियंत्रक तथा महानिदेशक, नौसेना परियोजनाएं (विशाखापत्तनम) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।

वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने वाइस एडमिरल किरण देशमुख, एवीएसएम, वीएसएम से चीफ ऑफ मटेरियल का पदभार ग्रहण किया। वाइस एडमिरल किरण देशमुख ने 39 वर्षों से अधिक की गौरवशाली और विशिष्ट सेवा पूर्ण करने के उपरांत यह दायित्व उन्हें सौंपा। 

वाइस एडमिरल किरण देशमुख भारतीय नौसेना के एक प्रतिष्ठित अधिकारी एवं पूर्णतः पेशेवर फ्लैग ऑफिसर के रूप में विख्यात हैं। उन्होंने नौसेना को तकनीकी रूप से भविष्य के लिए तैयार करने और यह सुनिश्चित करने हेतु कि भारतीय नौसेना के सभी प्लेटफॉर्म युद्ध के लिए सदैव तत्पर तथा बहुआयामी अभियानों के संचालन में सक्षम रहें, पेशेवर उत्कृष्टता एवं प्रेरक नेतृत्व का एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना की दीर्घकालिक तैनाती के समय प्रदर्शित उच्चतम स्तर की तत्परता, उनकी दूरदर्शिता, सूक्ष्म योजना और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का सजीव प्रमाण है।

 

Tags: Military , Indian Navy , Vice Admiral B Sivakumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD