Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ देखकर निकले आरती सिंह के आंसू

Shehnaaz Gill, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Oct 2025

Last updated on: Nov 01, 2025, 10:23 IST

शहनाज गिल की फिल्म ‘इक कुड़ी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इससे पहले गुरुवार को फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक को देखा गया।  शहनाज की फिल्म को टीवी एक्टर और कमीडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने भी देखा और शहनाज गिल की एक्टिंग को सराहा।आरती सिंह ने शहनाज गिल के नाम एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘इक कुड़ी’ की जमकर प्रशंसा की। 

उन्होंने लिखा, "जितना सोचा था फिल्म ‘इक कुड़ी’ उससे कहीं ज्यादा अच्छी फिल्म है, सभी का प्रदर्शन शानदार है, लेकिन शहनाज गिल ने बहुत ही परिपक्वता से अपने किरदार को निभाया।" आरती ने आगे लिखा, "फिल्म के सेकेंड हाफ ने मुझे रूला दिया। भगवान खूब चले ये फिल्म और मैं दिल से चाहती हूं कि आप दोनों निर्माता के रूप में नई सफल शुरुआत करें।"आरती सिंह ने अपने पोस्ट में फिल्म के कुछ खास सीन्स का भी जिक्र किया और फैंस से फिल्म को देखने की भी अपील की है। 

उन्होंने बताया कि ये फिल्म पहले दर्शकों को हंसाएगी और फिर रुलाएगी। फिल्म की स्क्रीनिंग में अवनीत कौर, हिना खान, रॉकी जायसवाल और चिंकी-मिंकी समेत कई सेलेब्स को देखा गया था।‘इक कुड़ी’ फिल्म शहनाज गिल के लिए बहुत खास है क्योंकि उन्होंने फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ फिल्म का निर्माण भी किया है। बतौर निर्माता फिल्म बनाने के दौरान उन्होंने कई चीजों का ध्यान रखा। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "ये फिल्म मेरे लिए सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि भावना है, जो मेरी खुद की जिंदगी से जुड़ी है। 

फिल्म बनाने के दौरान कई जिम्मेदारियों का अहसास हुआ, फिल्म की कहानी चुनना, टीम को साथ लेकर चलना आसान नहीं था, लेकिन हर नया अनुभव कुछ न कुछ सिखाकर जाता है।"‘इक कुड़ी’ एक ऐसी लड़की की कहानी है जो सही जीवनसाथी चुनने की तलाश में है। इस कड़ी में वो कई लड़कों को रिजेक्ट करती है, लेकिन जब एक लड़के (कौशल जोशी) से शादी फिक्स हो जाती है, तो उसके बारे में करीब से जानने के लिए शहनाज अपने परिवार के साथ पंजाब के गांव में शिफ्ट हो जाती है। वो दूर से कौशल जोशी पर नजर रखती है, जिससे वो उनके असल व्यवहार के बारे में जान सकें।

 

Tags: Shehnaaz Gill , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD