Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन से पहले फैंस को दिया तोहफा, बड़े पर्दे पर दिखेंगी 'किंग खान' की यादगार फिल्में

Shah Rukh Khan, Shahrukh Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 17:29 IST

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्मों ने दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उनके अभिनय का जादू और स्क्रीन पर मौजूद उनके करिश्माई अंदाज ने उन्हें न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में एक बड़ी पहचान दी है। शाहरुख खान की फिल्मों ने हमें कई बार प्यार, दर्द, हिम्मत और दोस्ती की कहानियों से रूबरू कराया है। 

उनके करियर में रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा, हर तरह की कहानियां शामिल हैं, जो लोगों के दिलों को छू जाती हैं। अब, शाहरुख खान अपने 60वें जन्मदिन की ओर बढ़ते हुए फैंस के लिए एक खास तोहफा लेकर आए हैं। उन्होंने अपने सिनेमा सफर को यादगार बनाने के लिए एक खास फिल्म फेस्टिवल का ऐलान किया है।

इस फेस्टिवल का उद्देश्य शाहरुख खान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों को बड़े पर्दे पर फिर से पेश करना है। जिस अदाकारी और किरदार ने लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी, अब दर्शकों को उन्हें फिर से थिएटर्स में देखने का मौका मिलेगा। शुक्रवार को शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए फेस्टिवल की घोषणा की और कहा कि उनके लिए यह जरूरी नहीं है कि लोग उन्हें कौन मानते हैं या कौन नहीं, बल्कि यह मायने रखता है कि सिनेमा की रोशनी, कैमरा और थोड़ी सी मोहब्बत अभी भी चल रही है। 

उन्होंने अपने फैंस को इस फेस्टिवल में आने के लिए आमंत्रित किया। वीडियो को पोस्ट करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, "मैं कौन हूं, कौन नहीं... कोई फर्क नहीं पड़ता, जब तक लाइट्स, कैमरा और थोड़ा सा प्यार बरकरार है। आज से पीवीआर आईनॉक्स के सहयोग से देश भर के चुनिंदा सिनेमाघरों में 'शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल' शुरू हो रहा है।"

फेस्टिवल में शाहरुख की कई हिट फिल्मों को शामिल किया गया है। इनमें 'कभी हां कभी ना', 'दिल से', 'देवदास', 'मैं हूं ना', 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', और उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' शामिल हैं। ये फिल्में भारत में चुनिंदा पीवीआर और आईनॉक्स सिनेमाघरों के साथ-साथ सिनेपोलिस के कुछ स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी। 

इसके अलावा, वाईआरएफ इंटरनेशनल के माध्यम से यह फेस्टिवल मध्य पूर्व, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी प्रदर्शित होगा। शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस अवसर पर उनके करियर की झलक दिखाने के लिए दो हफ्तों का बड़ा फेस्टिवल आयोजित किया गया है। भारत में यह आयोजन 30 से अधिक शहरों के 75 से ज्यादा सिनेमाघरों में पीवीआर और आईनॉक्स के जरिए किया जाएगा।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD