Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला के थीम को चरितार्थ कर गया सूरजकुंड दिवाली मेला

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल पहुंचे समापन समारोह में सूरजकुंड

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Dr Arvind Kumar Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सूरजकुंड (फरीदाबाद) , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 15:59 IST

केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सरकार उल्लेखनीय कदम बढ़ा रही है और सूरजकुंड की धरा पर लगा यह स्वदेशी दिवाली मेला आत्मनिर्भरता का साक्षात उदाहरण पेश कर रहा है।केंद्रीय मंत्री मंगलवार को सूरजकुंड (फरीदाबाद) में चल रहे दिवाली मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। केंद्रीय मंत्री का सूरजकुंड पहुंचने पर हरियाणा सरकार में पर्यटन एवं विरासत मंत्री डा.अरविंद कुमार शर्मा द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

अरावली की पहाडिय़ों से घीरे सूरजकुंड की खूबसूरत वादियों में आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला की थीम पर आयोजित द्वितीय सूरजकुंड दिवाली मेला सांस्कृतिक विधा के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्यातिथि ने मेला परिसर में लगी स्टाल का अवलोकन किया और स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे स्टाल संचालकों को इस पुनीत अभियान में भागीदार बनने पर प्रोत्साहित किया। 

मुख्य चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व पर्यटन मंत्री हरियाणा ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और उपस्थित जनसमूह को उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह स्वदेशी मेला केवल सामान बेचने का माध्यम नहीं है, बल्कि यहां हरियाणा के साथ-साथ देश की समृद्ध संस्कृति, खानपान और परिधान देखने का मिलते हैं। 

सूरजकुंड दिवाली मेला देश की एकता और अखंडता को मजबूत कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी मेला की थीम पर आधारित यह मेला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपने लोकल फॉर वोकल को पूरा करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। आने वाले समय में मेले को बढ़ाने की दिशा में और उचित कार्य किए जाएंगे। इस मेले की छटा सुंदरता और आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। यह मेला संस्कृति और विरासत का अनूठा संगम है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से सूरजकुंड में अलग-अलग समय में विभिन्न नामों से ऐसे और भी मेले आयोजित करने का सुझाव भी दिया।

*डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रहा सूरजकुंड मेला*

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बार आयोजित द्वितीय सूरजकुंड दिवाली मेला में 450 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉल पर इस बार डिजिटल लेनदेन का प्रचलन को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट के लिए क्यूआर कोड भी लगाए गए थे। वहीं इससे पहले मेले में सभी स्टॉल की बुकिंग भी ऑनलाइन माध्यम से की गई थी। इससे प्रधानमंत्री के डिजिटल भारत के संकल्प को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बताया कि मेला में आत्मनिर्भर भारत-स्वदेशी मेला के तहत स्वदेशी उत्पादों की अधिक स्टॉल लगाई गई हैं। उन्होंने मेले में आए शिल्पकार, हस्तशिल्प और स्टॉल संचालकों को भी प्रोत्साहित किया।

*6 दिनों में करीब 5 करोड़ का हुआ कारोबार*

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि पिछली बार वर्ष 2023 में लगाए दिवाली मेला से इस बार लोगों में चार गुना इजाफा हुआ है। वहीं इस बार 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक लगाए गए मेला में करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। आने वाले समय में इसमें ओर भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसमें नवाचार को बढ़ावा देते हुए अधिक से अधिक गुणवत्ता, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को समावेश करते हुए देश ही नहीं अपितु विश्व भर से पर्यटकों को जोड़ने का काम कर रही है।

*सूरजकुंड दिवाली मेला बना आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक : डॉ. अरविंद शर्मा*

हरियाणा सरकार में पर्यटन एवं विरासत मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड की पावन धरती पर आयोजित सूरजकुंड दिवाली मेला केवल एक व्यापारिक या सांस्कृतिक आयोजन नहीं हैं बल्कि यह हमारी लोक परंपराओं, कला, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का एक अद्भुत संगम है। इस मेले की थीम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत – स्वदेशी अपनाओ विजन पर आधारित रही। 

इस मेले की थीम आत्मनिर्भर भारत–स्वदेशी मेला ने हमें हमारे स्वदेशी मूल्यों की ओर लौटने की प्रेरणा दी है और परिवारों को जोड़ने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की भावना को मजबूत किया है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के संदेश को इस दीपावली मेले ने साकार किया है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री मूलचंद शर्मा, विधायक श्री धनेश अदलखा, विधायक श्री सतीश फागना, विधायक श्री हरिंद्र सिंह, विधायक श्री कंवर सिंह यादव, विधायक श्रीमती बिमला चौधरी,विधायक श्री रणधीर पनिहार, मेयर फरीदाबाद नगर निगम प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, प्रिंसिपल सेक्रेटरी हरियाणा टूरिज्म कला श्रीमती रामचंद्रन,  मैनेजिंग डायरेक्टर अन्य अधिकारीगण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Dr Arvind Kumar Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD