Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एक नवंबर से 15 नवंबर तक 'भारत पर्व' का आयोजन होगा : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 30 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 16:50 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक नवंबर से 15 नवंबर तक गुजरात के एकता नगर में 'भारत पर्व' का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "सरदार पटेल का देश को एक करने, आज के भारत के निर्माण और 'एक भारत' बनाने में महत्वपूर्ण योगदान था। 

इस बार सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। 2014 से हर 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री केवड़िया जाते हैं और सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा के सामने एक परेड का आयोजन होता है। क्योंकि यह 150वीं जयंती है, इस बार विशेष आयोजन हो रहा है।" उन्होंने कहा, "गृह मंत्रालय ने तय किया है कि हर 31 अक्टूबर को भव्य परेड का आयोजन होगा। 

परेड के दौरान सुरक्षाबल और राज्य पुलिस बल अपने कौशल, अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन करेंगे। यह परेड देश की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने के लिए है।" पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा, "इस बार रन फॉर यूनिटी को भी बड़े स्तर पर आयोजित करने का फैसला लिया गया है। 

देश के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, जिले, पुलिस स्टेशन, स्कूल और यूनिवर्सिटीज में रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा।" केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की, "एक से 15 नवंबर तक 'भारत पर्व' के दौरान अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध खाद्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 

यह उत्सव 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा, जिसमें देशभर की जनजाति की सांस्कृतिक विविधताएं, खाद्य परंपराएं, पोशाक की परंपराएं, शिल्पकला, लोक कला और संगीत का अद्भुत समन्वय बनाया जाएगा।"

इस दौरान, गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल को देश की एकता और अखंडता की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि सरदार पटेल देश के लिए एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं।" उन्होंने कहा, "सरदार पटेल के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनकी विरासत को मिटाने की कोशिश की। 

उनके 'भारत रत्न' सम्मान को 41 साल तक टाला और उन्हें कोई स्मारक भी नहीं दिया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के विजन को शुरू किया और सरदार पटेल स्मारक की स्थापना की।"

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD