Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित खून की जांच से 5 साल पहले चल जाएगा लंग कैंसर का पता, शोध में बड़ा खुलासा लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं छोटी-छोटी बात पर गुस्सा, पूरे दिन रहता है चिड़चिड़ापन? ये योगासन देंगे मानसिक थकान से छुटकारा फिरोजपुर सड़क हादसे में 8 की मौत, 11 गंभीर घायल फायदेमंद ही नहीं, हर उम्र के लिए मजेदार भी है योगासन, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे 7 जून का पंचांग : अधिक भानू सप्तमी पर द्विपुष्कर-रवि योग का संयोग, पंचक के साथ भद्रा की रहेगी छाया ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा को 'किसी न किसी तरह' खत्म कर दिया जाएगा : डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान, कहा- हालात नियंत्रण में, सब सही दिशा में चल रहा है डी.सी. डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जेल रोड पर पौधारोपण किया माता श्री काली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होंगे पूर्ण, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे लोकार्पण : बलतेज पन्नू पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं — यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : केवल सिंह पठानिया भगवंत मान सरकार पंजाब को नशों और तस्करों से मुक्त करने के लिए वचनबद्ध : कुलजीत सिंह रंधावा आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में शीघ्र उपलब्ध होंगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनेंः डॉ. धनी राम शांडिल एचपी शिवा परियोजना के तहत 586 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण

 

हार्ट अटैक के बाद हार्ट फेलियर को कम करने में स्टेम सेल थेरेपी मददगार

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Oct 2025

Last updated on: Oct 30, 2025, 16:12 IST

एक स्टडी के अनुसार, जिन मरीजों का दिल कमजोर होता है और जिन्हें हार्ट अटैक के तुरंत बाद स्टेम सेल थेरेपी मिलती है, उनमें हार्ट फेलियर का खतरा कम होता है। हार्ट अटैक के बाद हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, अटैक के बाद हार्ट मसल्स को काफी नुकसान पहुंचता है, जिससे खून को ठीक से पंप करने की उसकी क्षमता कमजोर हो जाती है।

यह अचानक होने वाली समस्या (एक्यूट हार्ट फेलियर) या लंबे समय तक चलने वाली समस्या हो सकती है। लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ, थकान, पैरों में सूजन और दिल की धड़कनों का अनियमित होना शामिल है। बीएमजे ने इस क्लिनिकल ट्रायल को पब्लिश किया है। ये स्टडी बताती है कि स्टेम सेल थेरेपी हार्ट अटैक के बाद मरीजों के इस खास ग्रुप के लिए हार्ट फेलियर को रोकने और भविष्य में होने वाले खतरे को कम करने की एक जरूरी अतिरिक्त प्रक्रिया हो सकती है। 

यूके में क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं सहित एक इंटरनेशनल टीम ने हार्ट अटैक के बाद कोरोनरी आर्टरीज में सीधे स्टेम सेल (जिसे इंट्राकोरोनरी इन्फ्यूजन के नाम से जाना जाता है) पहुंचाया और जानने की कोशिश की कि क्या अगले तीन साल में हार्ट फेलियर की स्थिति बनती है।

टीम ने कहा, "नतीजे बताते हैं कि यह तकनीक मायोकार्डियल इन्फार्क्शन के बाद हार्ट फेलियर को रोकने और भविष्य के जोखिम को कम करने के लिए एक आवश्यक सहायक प्रक्रिया के रूप में काम कर सकती है।" इस ट्रायल में ईरान के तीन टीचिंग अस्पतालों में 396 मरीज (औसत उम्र 57-59 साल) शामिल थे, जिन्हें पहले कोई दिल की बीमारी नहीं थी। 

उन सभी को पहला हार्ट अटैक (मायोकार्डियल इन्फार्क्शन) आया था। इनमें से, इंटरवेंशन ग्रुप के 136 मरीजों को स्टैंडर्ड केयर के अलावा, हार्ट अटैक के 3-7 दिनों के अंदर एलोजेनिक व्हार्टन जेली-डेरिव्ड मेसेनकाइमल स्टेम सेल का इंट्राकोरोनरी इन्फ्यूजन दिया गया। बाकी 260 कंट्रोल ग्रुप के मरीजों को सिर्फ स्टैंडर्ड केयर दी गई। 

कंट्रोल ग्रुप की तुलना में, स्टेम सेल के इंट्राकोरोनरी इन्फ्यूजन से हार्ट फेलियर की दर (2.77 बनाम 6.48 प्रति 100 व्यक्ति वर्ष), हार्ट फेलियर के लिए अस्पताल में दोबारा भर्ती होने की दर (0.92 बनाम 4.20 प्रति 100 व्यक्ति वर्ष), और कार्डियोवैस्कुलर मौत और हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर के लिए दोबारा भर्ती होने (2.8 बनाम 7.16 प्रति 100 व्यक्ति वर्ष) की दर पहले से कम हुई।

इस इंटरवेंशन का हार्ट अटैक के लिए अस्पताल में दोबारा भर्ती होने या कार्डियोवैस्कुलर बीमारी से होने वाली मौत पर सांख्यिकीय रूप से कोई खास असर नहीं पड़ा। हालांकि, शोधकर्ता ने कहा कि छह महीने में, इंटरवेंशन ग्रुप में हार्ट फंक्शन में कंट्रोल ग्रुप की तुलना में काफी ज्यादा सुधार दिखा, साथ ही उन्होंने इस नतीजे की पुष्टि के लिए और ट्रायल की जरूरत पर भी जोर दिया।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD